Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mohammed Siraj ने मनाया रक्षाबंधन, फिल्‍मी दुनिया से है उनकी इस बहन का खास कनेक्‍शन

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 09:13 PM (IST)

    देशभर में आज रक्षाबंधन का त्‍योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांध रही हैं। क्रिकेटर्स से लेकर फिल्‍म स्‍टार तक ने ...और पढ़ें

    इंस्‍टाग्राम पर छा गई वीडियो। इमेज- इंस्‍टा
    इंस्‍टाग्राम पर छा गई वीडियो। इमेज- इंस्‍टा

    HighLights

    1. सिराज ने चटकाए थे 23 विकेट
    2. इंग्‍लैंड सीरीज 2-2 की बराबरी पर रही
    3. सिराज ने खेले थे सभी 5 टेस्‍ट मैच

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देशभर में आज रक्षाबंधन का त्‍योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांध रही हैं। क्रिकेटर्स से लेकर फिल्‍म स्‍टार तक ने रक्षाबंधन की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उनकी बहन उन्‍हें राखी बांध रही हैं। सिराज की इस बहन का नाम जनाई भोसले है। वह आशा भोसले की पोती हैं।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि जनाई सिराज के हाथ पर राखी बांध रही हैं। यह वीडियो जनाई ने सिराज के साथ मिलकर शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, "राखी की शुभकामनाएं। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता था।" शुरुआत में सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि सिराज और जनाई एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने इस भाई-बहन के रिश्‍ते को साफ कर दिया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Zanai Bhosle💜 (@zanaibhosle)

    सिराज ने चटकाए थे 23 विकेट

    सिराज हाल ही में इंग्‍लैंड दौरे से वापस लौटे हैं। इस दौरे पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा था वह इंग्‍लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्‍ट सीरीज में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। सिराज ने वर्कलोड मैनेजमेंट को दरकिनार करते हुए सभी मुकाबले खेले थे। 5 टेस्‍ट की 9 पारियों में उन्‍होंने 32.43 की औसत से 23 विकेट चटकाए थे।

    सीरीज में सिराज ने 185 ओवर गेंदबाजी की थी। वह 1000 से ज्‍यादा गेंद करने वाले इकलौते भारतीय थे। द ओवल टेस्‍ट की जीत में उनका अहम योगदान रहा था। उन्‍होंने इंग्‍लैंड टीम को आखिरी दिन 35 रन भी नहीं बनाने दिए थे। हैदराबाद लौटने पर सिराज का जोरदार स्‍वागत हुआ था।

    खबरें और भी

    सिराज ने अपने करियर में अब तक 41 टेस्‍ट, 44 वनडे और 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वनडे की 76 पारियों में सिराज ने 31.05 की औसत और 3.57 की इकोनॉमी से 123 विकेट चटकाए हैं। वनडे की 43 पारियों में उन्‍होंने 71 शिकार किए हैं। साथ ही टी20 इंटरनेशनल में सिराज के नाम 14 सफलताएं हैं।

    यह भी पढ़ें- सिराज-प्रसिद्ध ने गेंद के साथ की छेड़छाड़? पूर्व PAK कप्तान ने टीम इंडिया पर लगाए चीटिंग के आरोप

    यह भी पढ़ें- Jasprit Bumrah का खौफ हो रहा कम! वसीम अकरम ने इस भारतीय गेंदबाज को बताया बेस्‍ट; और भी बहुत कुछ कहा