विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय तेज गेंदबाज ने चुनी ऑल टाइम IPL प्लेइंग इलेवन, रोहित को नहीं दी जगह; इस पूर्व खिलाड़ी को बनाया कप्तान

Published: Sun, 17 Aug 2025 10:40 PM (IST)

भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने अपनी ऑल-टाइम आईपीएल इलेवन चुनी है। 120 आईपीएल मैच खेलने वाले मोहित शर्मा ने ...और पढ़ें

मोहित शर्मा ने रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में नहीं दी जगह। फाइल फोटो
मोहित शर्मा ने रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में नहीं दी जगह। फाइल फोटो

HighLights

  1. मोहित शर्मा ने चुनी अपनी ऑल टाइम आईपीएल टीम
  2. रोहित शर्मा को टीम में नहीं दी जगह
  3. धोनी को बनाया टीम कप्तान

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने अपनी ऑल-टाइम आईपीएल इलेवन चुनी है। 120 आईपीएल मैच खेलने वाले मोहित शर्मा ने अपनी टीम में नए और अनुभवी खिलाड़ियों को जगह दी है। लंबे समय तक मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान और आईपीएल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक रोहित शर्मा को टीम में जगह नहीं दी।

मोहित शर्मा ने सलामी बल्लेबाज के रूप में महान सचिन तेंदुलकर और विस्फोटक क्रिस गेल की एक मजबूत जोड़ी को चुना है। मध्यक्रम में विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और सुरेश रैना जैसे मैच विनर खिलाड़ियों को चुना है। ये सारे खिलाड़ी अपनी मैच विनिंग क्षमता के लिए जाने जाते हैं। साथ ही जरूरत के समय तेज गति से रन बनाना भी जानते हैं।

एमएस धोनी को चुना कप्तान

कप्तान और विकेटकीपर के लिए मोहित ने बिना किसी शंका के एमएस धोनी को चुना। धोनी की नेतृत्व क्षमता और दबाव में शांत स्वभाव ने उन्हें न केवल इस सर्वकालिक एकादश का कप्तान बनाया। बल्कि उनके नेतृत्व में सीएसके ने पांच बार आईपीएल टाइटल भी अपने नाम किया है।

रसेल को प्लेइंग इलेवन में दी जगह

मोहित शर्मा, धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेल चुके हैं। ऑलराउंडर के रूप में वेस्टइंडीज के स्टार आंद्रे रसेल को चुना है। रसेल ने हाल ही में सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास लिया है। वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी, तेज फील्डिंग और उपयोगी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

भारतीय तिकड़ी को तेज गेंदबाजी के लिए चुना

गेंदबाजी लाइनअप में मोहित ने गति और स्पिन का बेहतरीन संतुलन बनाया है। उन्होंने अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान को शामिल किया है। तेज गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और जहीर खान शामिल हैं, जो आईपीएल इतिहास के तीन सबसे खतरनाक भारतीय तेज गेंदबाज हैं।

जहीर खान के शामिल होने से गेंदबाजी आक्रमण में अनुभव और स्विंग का समावेश होता है, जबकि बुमराह और भुवनेश्वर खेल नाजुक मोड़ में गेंदबाजी करने की क्षमता प्रदान करते हैं। खास बात यह है कि अपनी यॉर्कर और विकेट लेने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को 12वें खिलाड़ी के रूप में चुना है।

मोहित शर्मा की आईपीएल प्लेइंग इलेवन-

सचिन तेंदुलकर, क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सुरेश रैना, एमएस धोनी (कप्तान), आंद्रे रसेल, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, जहीर खान और 12वें खिलाड़ी- लसिथ मलिंगा

यह भी पढ़ें- '4 आदमी लगाओ, उसे रोज 10 किलोमीटर दौड़ाओ', भारतीय वनडे कप्तान को मिली नसीहत, पूर्व क्रिकेटर ने दिया बोल्ड बयान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।