Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PSL छोड़कर IPL को चुनने वाले खिलाड़ियों पर भड़के मोहसिन नकवी, दे डाली बड़ी धमकी

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 05:07 PM (GMT+05:30)

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने उन खिलाड़ियों को धमकी दी है जिन्होंने आखिरी समय पर पीएसएल को छोड़कर आईपीएल को चुना है। नकवी ...और पढ़ें

    मोहसिन नकवी ने खिलाड़ियों को दी धमकी

    मोहसिन नकवी ने खिलाड़ियों को दी धमकी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने रविवार को उन इंटरनेशनल खिलाड़ियों को खुलेआम धमकी दे डाली है जो आखिरी समय पीएसएल को छोड़कर आईपीएल का दामन थाम रहे हैं। पीएस में खेलने वाले कई खिलाड़ियों को आईपीएल ने बतौर रिप्लेसमेंट चुना है और उन्होंने ये ऑफर कबूल भी कर लिया है। इसी को लेकर नकवी बौखलाए हुए हैं।

    नकवी ये बयान हाल ही में श्रीलंका के दासुन शनाका के फैसले के बाद आया है। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने सैम करन के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है। श्रीलंकाई खिलाड़ी ने ये ऑफर कबूल कर लिया है और पीएसएल को छोड़ दिया है। इसके बाद नकवी ने ऐसे खिलाड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दे डाली है।

    पहले भी हुआ ऐसा

    शनाका आईपीएल नीलामी में बिके नहीं थे। फिर उन्हें पीएसएल में लाहौर कलंदर्स ने खरीदा था। शनाका पहले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिन्होंने पीएसएल के ऊपर आईपीएल को तरजीह दी है। उनसे पहले जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी ने भी पीएसएल को छोड़कर आईपीएल का दामन थामा था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया है। वह पीएसएल में इस्लामाबाद युनाइटेड के लिए खेलने वाले थे।

    पिछले साल पीसीबी ने साउथ अफ्रीका के कोर्बिन बोश्च के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की थी क्योंकि उन्होंने पीएसएल को छोड़कर आईपीएल को चुना था और मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे। नकवी ने रविवार को कहा कि इस साल भी इस तरह का एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने साथ ही कहा कि आईपीएल के समय पीएसएल का होना उनकी लीग को नुकसान नहीं पहुंचाएगा क्योंकि कई ए ग्रेड इंटरनेशनल क्रिकेटर पीएसएल-2026 में खेलेंगे।

    खबरें और भी

    नकवी ने कहा, "जहां तक इंटरनेशनल खिलाड़ियों की बात है तो आप उन खिलाड़ियों को देखें जो इस साल पीएसएल में आ रहे हैं। हां, दो-तीन खिलाड़ी छोडकर गए हैं। हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की सोच रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों की तुलना में इस साल अंतर देखिए।"

    नहीं होंगे दर्शक

    पीएसएल इस बार सिर्फ दो शहरों में खेला जाएगा और इन मैदानों में दर्शक भी नहीं होंगे। ये फैसला इस समय जारी ईरान और इजरायल युद्द के कारण लिया गया है। लाहौर और कराची इस बार पीसीएल के सभी मैचों की मेजबानी करेंगे। नकवी ने कहा है कि मौजूदा संकट को देखते हुए जब तक हालात बेहतर नहीं हो जाते तब तक दर्शकों को मैदान पर नहीं बुलाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- PSL-2026 में नहीं दिखेंगे दर्शक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला; करोड़ों का नुकसान तय

    यह भी पढ़ें- IPL के लिए दसुन शनाका ने PSL को कहा 'बाय', मोहसिन नकवी ने बौखलाकर दी गीदड़भभकी