Asia Cup 2025: फाइनल से पहले पाकिस्तान का नया ड्रामा, Haris Rauf पर लगा फाइन चुकाएंगे Mohsin Naqvi
भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच के दौरान हारिस रऊस का एक वीडिया काफी वायरल हुआ था। हारिस बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे और इस दौरान ...और पढ़ें

HighLights
- रविवार को खेला जाएगा एशिया कप का फाइनल
- पहली बार निर्णायक मैच खेलेगी भारत-पाकिस्तान टीम
- दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 8 बजे शुरू होगा मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच के दौरान हारिस रऊस का एक वीडिया काफी वायरल हुआ था। हारिस बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे और इस दौरान दर्शक कोहली-कोहली के नारे लगा रहे थे।
इसके बाद हारिस ने घटिया इशारे किए। ऐसे में बीसीसीआई ने आईसीसी से इसकी शिकायत की। रऊफ पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, जबकि 'गन सेलिब्रेशन' करने वाले साहिबजादा को केवल चेतावनी दी गई।
पाकिस्तान का नया ड्रामा
अब भारत और पाकिस्तान क बीच रविवार को एशिया कप 2025 का फाइनल मैच खेला जाएगा। निर्णायक मैच से पहले खबर आई कि रऊफ पर कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान फाइनल का बायकॉट कर सकता है। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का नया ड्रामा शुरू हो गया है। समा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयमैन मोहसिन नकवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर लगे जुर्माने को व्यक्तिगत रूप से चुकाना चाहते हैं।
Haris Rauf never disappoints, specially with 6-0. pic.twitter.com/vsfKKt1SPZ
— Ihtisham Ul Haq (@iihtishamm) September 21, 2025
मैच फीस से कटता है फाइन
बता दें कि अगर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल किसी प्लेयर पर जुर्माना लगाती है तो यह उसकी मैच फीस से कटता है। अगर किसी प्लेयर की मैच फीस 1 लाख है और उस पर 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है तो उसे 70000 रुपये ही मिलेंगे। भले ही नकवी इस फाइन को चुकाएं पर आईसीसी के रिकॉर्ड में यही दर्ज होगा कि हारिस की मैच फीस काटी गई।
रविवार को ट्रॉफी के लिए जंग
रविवार को भारत-पाकिस्तान की टीम खिताब के लिए टकराएंगी। एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने अब तक सभी 6 मैच जीते हैं। वहीं पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज और सुपर-4 में भारतीय टीम ने हराया। अब भारतीय टीम इस जीत के सिलसिले को फाइनल में भी बरकरार रखना चाहेगी।
खबरें और भी
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया का पलड़ा ही भारी रहा है। भारत ने 11 मुकाबले जीते हैं तो पाकिस्तान को 3 मैच में ही जीत का स्वाद चखने का मौका मिला है। 1 मुकाबला टाई भी हुआ है।