यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs ENG 3rd Test: Rishabh Pant ने छुड़ाए अंग्रेजों के छक्के, सिक्स के कई रिकॉर्ड बना दिए
भातर और इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन ही भारतीय उपकप्तान ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे। इंग्लैंड की पारी क ...और पढ़ें

HighLights
- ऋषभ पंत ने लगाए 2 छक्के
- शतक से चूके विकेटकीपर
- एक गलती से रन आउट हुए
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के पहले दिन ही भारतीय उपकप्तान ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे। इंग्लैंड की पारी के 34वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की एक गेंद ने पंत की उंगली को चोटिल कर दिया था।
इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे और ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की थी। दूसरे दिन भी जुरेल ने ही विकेटकीपिंग की। हालांकि, इसके बाद भारत की पहली पारी में पंत बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए।
पंत ने लगाया अर्धशतक
पंत ने सिक्स जड़कर अपने टेस्ट करियर का 17वां अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने विवियन रिचर्ड्स का खास रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 36 सिक्स लगाए हैं, वहीं विव रिचर्ड्स ने 34 सिक्स लगाए थे। इस लिस्ट में तीसरे पर टिम साउदी, चौथे पर यशस्वी जायसवाल और 5वें पर शुभमन गिल हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के
- 36 सिक्स: ऋषभ पंत
- 34 सिक्स: विव रिचर्ड्स
- 30 सिक्स: टिम साउदी
- 27 सिक्स: यशस्वी जयसवाल
- 26 सिक्स: शुभमन गिल
रोहित की बराबरी की
इतना ही नहीं पंत ने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। वह अब टेस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। पंत और रोहित ने टेस्ट में 88-88 सिक्स लगाए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने 103 टेस्ट में 90 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं।
खबरें और भी
टेस्ट मैचों में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के
- वीरेंद्र सहवाग: 90
- रोहित शर्मा: 88
- ऋषभ पंत: 88
- एमएस धोनी: 78
- रवींद्र जडेजा: 72
पंत ने खेली 74 रन की पारी
ऋषभ पंत ने 66.07 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। विकेटकीपर बल्लेबाज ने 112 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के भी लगाए। वह अपने शतक से चूक गए। 1 रन चुराने के चक्कर में पंत कैच आउट हुए। बेन स्टोक्स ने बेहतरीन थ्रो किया और पंत को बाहर जाना पड़ा।