Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'Vaibhav Suryavanshi को खिला डाला तो लाइफ झिंगा लाला', 15 की उम्र में तोड़ डाला क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

    Updated: Wed, 27 May 2026 07:54 PM (IST)

    वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी।

    वैभव सूर्यवंशी।

    HighLights

    1. हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

    2. वैभव सूर्यवंशी ने आते ही प्रहार किया

    3. पैट कमिंस को आड़े हाथों लिया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्‍थान रॉयल्‍स से हो रहा है। हैदराबाद के कप्‍तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। राजस्‍थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी और यशस्‍वी जायसवाल मैदान पर आए।

    वैभव ने आते ही हैदराबाद के गेंदबाजों की क्‍लास लगाना शुरू की। चौथी ओवर में ही उन्‍होंने 16 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। इस दौरान वैभव ने 1 चौका और 8 सिक्‍स लगाए। इसके साथ ही वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्‍यादा सिक्‍स लगाने वाले बल्‍लेबाज बन गए। उन्‍होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया।

    पहला ओवर करने आए पैट कमिंस की आखिरी गेंद पर सिक्‍स जड़कर वैभव ने अपने इरादे साफ कर दिए। दूसरे ओवर में उन्‍होंने ईशान मलिंगा को भी 1 सिक्‍स लगाया। तीसरे ओवर में कमिंस को उन्‍होंने लगातार 3 सिक्‍स लगाए। साकिब हुसैन ने चौथा ओवर किया। इस ओवर में भी वैभव ने 3 सिक्‍स लगाए और अपनी फिफ्टी पूरी की।

    वैभव सूर्यवंशी आईपीएल सीजन में 600 रन पूरे करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने 2018 में यह उपलब्धि हासिल की थी। वैभव शतक लगाने से चूक गए। उन्‍होंने 29 गेंदों पर 97 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 12 छक्‍के और 5 चौके जड़े। 

    खबरें और भी

    आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्‍यादा सिक्‍स

    • वैभव सूर्यवंशी: 65 सिक्‍स (2026)
    • क्रिस गेल: 59 सिक्‍स (2012)
    • आंद्रे रसेल: 52 सिक्‍स (2019)
    • अभिषेक शर्मा: 43 सिक्‍स (2024)

    IPL नॉकआउट/प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक

    • 16 - सुरेश रैना बनाम पंजाब किंग्‍स, वानखेड़े, 2014
    • 16 - वैभव सूर्यवंशी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुल्लनपुर, 2026*
    • 17 - एडम गिलक्रिस्ट बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स, सेंचुरियन, 2009
    • 20 - एमएस धोनी बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु, 2012
    • 21 - ड्वेन स्मिथ बनाम चेन्‍नई सुपर किंग्‍स, दिल्ली, 2013
    • 21 - वीरेंद्र सहवाग बनाम चेन्‍नई सुपर किंग्‍स, वानखेड़े, 2014
    • 21 - रजत पाटीदार बनाम गुजरात टाइटंस, धर्मशाला, 2026

    IPL में 20 से कम गेंदों में सर्वाधिक 50 रन

    • 6 - अभिषेक शर्मा
    • 5 - निकोलस पूरन
    • 5 - वैभव सूर्यवंशी*

    IPL में पावरप्ले के अंदर सर्वाधिक 50+ स्कोर

    • 6 - डेविड वार्नर
    • 5 - वैभव सूर्यवंशी
    • 4 - ट्रेविस हेड

    IPL नॉकआउट/प्लेऑफ में (1-6) ओवरों में 50+ स्कोर

    • 87 - सुरेश रैना बनाम PBKS, 2014
    • 74 - एडम गिलक्रिस्ट बनाम DD, 2009
    • 60 - वैभव सूर्यवंशी बनाम SRH, 2026*

    IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10+ छक्के लगाना

    • 4 - क्रिस गेल
    • 4 - वैभव सूर्यवंशी*
    • 2 - अभिषेक शर्मा
    • 2 - फिन एलन

    IPL नॉकआउट/प्लेऑफ में एक पारी में सबसे अधिक छक्के

    • 11* - वैभव सूर्यवंशी बनाम एसआरएच, जयपुर, 2026*
    • 10 - शुभमन गिल बनाम एमआई, अहमदाबाद, 2023
    • 9 - रजत पाटीदार बनाम जीटी, धर्मशाला, 2026

    एक IPL सीजन में सर्वाधिक पावरप्ले रन

    • 490 - वैभव सूर्यवंशी (2026)*
    • 467 - डेविड वार्नर (2016)
    • 402 - ट्रेविस हेड (2024)
    • 402 - साई सुदर्शन (2025)
    • 382 - एडम गिलक्रिस्ट (2009)

    यह भी पढ़ें- SRH vs RR Eliminator: Vaibhav Suryavanshi के लिए मुसीबतें खड़ी करेंगे कप्‍तान पैट कमिंस, 3 मास्‍टर प्‍लान कर रखे हैं तैयार

    यह भी पढ़ें- SRH vs RR Eliminator: 13 साल बाद फिर एलिमिनेटर में भिड़ेंगे हैदराबाद-राजस्थान, जो हारा टूर्नामेंट से होगा बाहर