विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MS Dhoni बने पुलिस अधिकारी, फैंस बोले- रोहित शेट्टी के कॉप्स इनके आगे फीके

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Updated: Thu, 02 Feb 2023 05:21 PM (IST)

MS Dhoni as a Police Oficer वायरल हुई तस्वीर एक विज्ञापन की बताई जा रही है। इस तस्वीर में धोनी पुलिस अधिकारी बने हुए हैं। उनके साथ कुछ और पुलिस कर्मी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर पर क्रिकेट फैंस ने मजेदार कमेंट्स किए हैं।

पुलिस अधिकारी के रोल में महेंद्र सिंह धोनी। फोटो- ट्विटर
पुलिस अधिकारी के रोल में महेंद्र सिंह धोनी। फोटो- ट्विटर

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। MS Dhoni as a Police Oficer : महान भारतीय कप्तान एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के लिए नेट में खूब पसीना बहा रहे हैं। आए दिन इसकी तस्वारें और वीडियो वायरल हो रह हैं। अब उनकी एक और तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें वह एक पुलिस अधिकारी के रुप में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि धोनी सेना लेफ्टिनेंट कर्नर की मानद रैंक पर हैं।

वायरल हुई तस्वीर एक विज्ञापन की बताई जा रही है। इस तस्वीर में धोनी पुलिस अधिकारी बने हुए हैं। उनके साथ कुछ और पुलिस कर्मी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर पर क्रिकेट फैंस ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लोकप्रिय हिंदी फिल्मों के निर्देशक रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का जिक्र करते हुए लिखा कि धोनी के सामने कॉप यूनिवर्स को कोई मौका नहीं मिलेगा।

पुलिस अधिकारी बने महेंद्र सिंह धोनी

बता दें कि ट्विटर पर वायरल हुई तस्वीर को देख फैंस को आश्चर्य हुआ। फैंस को लगा कि आईपीएल के आगामी सत्र के विज्ञापन के लिए एक पुलिसकर्मी की भूमिका क्यों निभा रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। धोनी आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़े नामों में से एक हैं। माही ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार खिताब दिलाया है।

आईपीएल 2023 में करेंगे सीएसके की कप्तानी

गौरतलब हो कि धोनी, जो हाल ही में रांची में भारतीय टीम से मिले थे। हार्दिक ने धोनी से मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की थी। जिसे क्रिकेट फैंस ने खूब सराहा था। बता दें कि आईपीएल के 16वें संस्करण में सुपर किंग्स का नेतृत्व करने के लिए वापसी करेंगे। धोनी ने पिछले साल रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी, लेकिन बाद में टीम प्रबंधन ने उन्हें फिर से कप्तान बना दिया था।

यह भी पढ़ें- IPL 2023 : राशिद खान जैसी गेंदबाजी करने की क्षमता इस खिलाड़ी में, सुरेश रैना ने की भारतीय गेंदबाज की तारीफ

यह भी पढ़ें- IND vs NZ : अपनी शर्तों पर खेलता हूं, सीरीज जीतने के बाद इस धाकड़ खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन का किया खुलासा