Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MS Dhoni B'day: एमएस धोनी के जन्मदिन की फैंस में दीवानगी, एक दिन पहले ही मनाया जश्न, खूब लंबे पुतले के सामने की आतिशबाजी!

    Updated: Sat, 06 Jul 2024 11:08 PM (GMT+05:30)

    भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का रविवार को जन्मदिन है। उनके जन्मदिन को लेकर फैंस में गजब का उत्साह रहता है। फैंस ...और पढ़ें

    एमएस धोनी का 7 जुलाई को जन्मदिन है
    एमएस धोनी का 7 जुलाई को जन्मदिन है

    HighLights

    1. महेंद्र सिंह धोनी का 7 जुलाई को जन्मदिन
    2. धोनी के जन्मदिन को लेकर फैंस में उत्साह
    3. भारत के सबसे सफल कप्तानों में होती है धोनी की गिनती

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह दोनी की फैन फॉलोइंग के बारे में सभी जानते हैं। आईपीएल में धोनी की दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है। मैदान के बाहर भी वह जहां भी दिखाई देते हैं वहां उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस पागल रहते हैं। एमएस धोनी का रविवार को जन्मदिन है और इसे लेकर फैंस में एक दिन पहले से ही उत्साह है।

    एमएस धोनी का जन्मदिन सात जुलाई को है। इस दिन का फैंस को काफी इंतजार रहता है। धोनी के फैंस उनका जन्मदिन जमकर मनाते हैं। इस बार भी ऐसा ही होने की उम्मीद है। इसके रुझान आने भी शुरू हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें- आंद्रे रसेल ने बीच मैच में कर दी बचकानी गलती, जिसने देखा हो गया हैरान, देखें Video

    धोनी के पुतले के सामने आतिशबाजी

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी का एक लंबा पुतला है और इसके सामने फैंस आतिशबाजी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये बताया जा रहा है कि ये वीडियो अभी का है और धोनी के जन्मदिन की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि दैनिक जागरण न्यू मीडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

    महान कप्तानों में शुमार

    धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इसके चार साल बाद 2011 में भारत ने धोनी की कप्तानी में ही वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। उनकी कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद राहुल द्रविड़ ने खोला बहुत बड़ा राज, टीम में ये एक बात नहीं थी पसंद