Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MS Dhoni Sakshi Marriage Anniversary: एमएस धोनी हैं सादगी की मिसाल, एनिवर्सरी पर फिर दिखी झलक, साधारण अंदाज में पत्नी के साथ काटा केक

    Updated: Thu, 04 Jul 2024 05:09 PM (IST)

    भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने शादी के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर धोनी और साक्षी ने केक काटा जि ...और पढ़ें

    महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ मनाई एनिवर्सरी
    महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ मनाई एनिवर्सरी

    HighLights

    1. एमएस धोनी और साक्षी की शादी को आज 14 साल पूरे हो गए हैं।
    2. धोनी और साक्षी ने इस मौके पर केक काटा जिसका वीडियो इस समय वायरल हो रहा है
    3. दोनों ने साल 2010 में साक्षी से शादी की थी

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत को पहला टी20 वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा चर्चा में रहते हैं। वह चाहे खेलें या न खेलें, लेकिन उनकी बातें अक्सर होती रहती हैं। एक बार फिर धोनी चर्चा में है। इसका कारण है उनका और उनकी पत्नी साक्षी का एक नया वीडियो।

    धोनी और साक्षी की चार जुलाई को एनिवर्सरी थी। इस मौके पर दोनों ने केक काटा। धोनी और साक्षी का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

    यह भी पढ़ें- वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया से मिलने के बाद सामने आया पीएम मोदी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

    बहुत सिंपल अंदाज में मनाई एनिवर्सरी

    दोनों ने अपने घर पर ही ये केक काटा और बड़े साधारण से अंदाज में अपनी एनिवर्सरी मनाई। धोनी वैसे भी अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं और इस दौरान उनकी और उनकी पत्नी की सादगी साफ नजर आई। वीडियो में दोनों के साथ केक काट रहे हैं और फिर धोनी साक्षी को केक खिलाते हैं। इसके बाद साक्षी भी धोनी को केक खिलाती हैं। इस दौरान बीच में कुर्सी है जिस पर धोनी का पालतू कुत्ता बैठा है। साक्षी को खिलाने के बाद धोनी उस कुत्ते को भी केक खिलाते हैं। दोनों की शादी को 14 साल हो गए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by subodh singh Kushwaha (@kushmahi7)

    धोनी मानते हैं लकी

    धोनी साक्षी को अपना लेडी लक मानते हैं। शादी के एक साल बाद ही धोनी की कप्तानी में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। उसके बाद 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी। धोनी अभी तक भारत के इकलौते कप्तान हैं जिसने वनडे और टी20 वर्ल्ड कप दोनों जीते हैं।

    यह भी पढ़ें- Hardik Pandya के आलोचकों को एबी डिविलियर्स ने जमकर लताड़ा, कहा- 'आप जानते हैं भारतीय फैंस कि...'

    खबरें और भी