Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    12000 किलोमीटर साइकिल चला MS Dhoni से मिलने पहुंचा फैन, मिली बेरुखी, 2 बार मुंह फेरकर चले गए माही

    Updated: Fri, 04 Oct 2024 03:16 PM (GMT+05:30)

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग बहुत शानदार है। वह जहां भी जाते हैं उनके फैंस मौजूद रहते हैं और कई बार धोनी अपने फैंस से मिलते भी ...और पढ़ें

    एमएस धोनी से मिलने पहुंचा फैन, माही ने देखा तक नहीं
    एमएस धोनी से मिलने पहुंचा फैन, माही ने देखा तक नहीं

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अक्सर फैंस से मिलने के वीडियो आते रहते हैं। कई बार धोनी एयरपोर्ट पर, मैदान पर फैंस से मिलते हैं, लेकिन इस बार कुछ हैरान करने वाला हुआ है। धोनी अपने घर के बाहर खड़े फैन से ही नहीं मिल रहे है जबकि ये फैन पांच दिनों से उनके रांची वाले फार्म हाउस के बाहर खड़ा है।

    इस फैन का नाम गौरव है जो कई बार धोनी से मिलने की कोशिश कर चुका है, लेकिन अभी तक मिला नहीं है। गौरव बीते पांच दिनों से धोनी के रांची वाले फॉर्म हाउस के बाहर कैम्प लगाकर धोनी से मुलाकात करने का इतंजार कर रहा है लेकिन सफलता अभी तक नहीं मिली है।

    यह भी पढ़ें- MS Dhoni की गलत नकल करने पर अक्षर पर भड़के Rohit Sharma, मुंबइया भाषा में कही यह बात तो वायरल हो गया VIDEO

    12,000 किलोमीटर चलाई साइकिल

    गौरव दिल्ली से साइकिल चलाकर रांची पहुंचा है। दिल्ली से रांची की दूरी देखी जाए तो करीब 12,000 किलोमीटर है। इतनी दूर साइकिल से जाना और फिर निराश होना, इंसान को तोड़ सकता है लेकिन गौरव ने हिम्मत नहीं हारी है। उनको रांची गए हुए पांच दिन हो गए हैं। इस बीच धोनी दो बार अपनी कार से बाहर निकले लेकिन उन्होंने अपने फैन की तरफ देखा तक नहीं और चले गए। सोशल मीडिया पर इसे लेकर धोनी की आलोचना भी हो रही है।

    गजब की है फैन फॉलोइंग

    धोनी की फैन फॉलोइंग बहुत शानदार है। लोग उनकी एक झलक देखने के लिए तरसते हैं। धोनी ने साल 2020 में रिटायरमेंट ले लिया था लेकिन वह अभी भी आईपीएल खेलते हैं। आईपीएल में जब वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उतरते हैं तो पूरे स्टेडियम में उनके नाम का शोर रहता है। हर तरफ, चाहे मैदान कोई भी है, धोनी के नाम के ही पोस्टर और उनके ही नाम की गूंज रहती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'Dhoni ने स्क्रीन पर मुक्का भी मारा', Harbhajan Singh ने सुनाया IPL का छुपा हुआ किस्सा, क्यों 'एंग्री मैन' बन गए थे माही?