Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कार-बाइक नहीं, बल्कि खेतों में ट्रैक्टर चलाते हुए दिखें MS Dhoni, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

    By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Wed, 08 Feb 2023 09:27 PM (IST)

    MS Dhoni Drives Tractor Video MS Dhoni ने पूरे 25 महीने बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में धोनी को कार या बाइक नहीं बल ...और पढ़ें

    MS Dhoni Drives Tractor in Farm Viral Video
    MS Dhoni Drives Tractor in Farm Viral Video

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। MS Dhoni Drives Tractor In Farm Video Viral। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो उनकी पत्नी साक्षी धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट से देखने को मिलती रहती है, लेकिन हाल ही में धोनी (MS Dhoni) ने पूरे 25 महीने बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में धोनी को कार या बाइक नहीं बल्कि ट्रैक्टर चलाते हुए देखा जा रहा है। उनकी इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत दिला है।

    MS Dhoni ने 2 साल बाद इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की वीडियो

    दरअसल, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की एक वीडियो खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह कार या बाइक्स नहीं बल्कि खेत में ट्रैक्टर चलाचे हुए देखा जा रहा है। आम तौर पर सोशल मीडिया से दूर रहने वाले धोनी ने 8 फरवरी 2023 को खेत जोतने वाली एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ''कुछ नया सीखने में अच्छा लगा, लेकिन काम पूरा करने में काफी समय लग गया।'' उनकी इस वीडियो पर फैंस ने काफी रिएक्ट किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

    बता दें कि धोनी ने आखिरी बार जनवरी 2021 में जो वीडियो पोस्ट किया था वह उनके फॉर्म का ही था। इस वीडियो में उन्होंने लिखा था, अगर मैं खेत में जाता रहा तो बाजार के लिए एक भी स्ट्रॉबेरी नहीं बचेगी।

    आईपीएल 2023 में दिखेंगे MS Dhoni 

    बता दें कि MS Dhoni इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वो अभी भी आईपीएल में खेल रहे हैं। माना जा रहा है कि धोनी इस साल अपना आखिरी आईपीएल खेलेंगे। 41 साल के हो चुके धोनी इस बार भी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हुए दिखेंगे। आईपीएल 2023 के लिए धोनी ने तैयारी शुरू कर दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़े:

    IND vs AUS: क्या बारिश करेगी पहले टेस्ट मैच का मजा किरकिरा? यहां जानें पिच और मौसम से जुड़ी हर एक जानकारी

    यह भी पढ़े:

    नागपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच खेला जाएगा IND vs AUS का पहला टेस्ट मैच, लगभग 2000 पुलिसकर्मी होंगे तैनात