Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MS Dhoni के लिए IPL 2025 होगा आखिरी सीजन? ‘थाला’ ने दे दिया बड़ा हिंट; इमोशनल हुए फैंस

    Updated: Thu, 27 Feb 2025 12:58 PM (GMT+05:30)

    आईपीएल 2025 से पहले भी धोनी (MS Dhoni IPL Retirement) के संन्यास को लेकर एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें धोनी की टीशर्ट पर लिख ...और पढ़ें

    MS Dhoni क्या IPL 2025 के बाद लेंगे संन्यास? वायरल फोटो से मिला बड़ा हिंट
    MS Dhoni क्या IPL 2025 के बाद लेंगे संन्यास? वायरल फोटो से मिला बड़ा हिंट

    HighLights

    1. MS Dhoni का क्या IPL 2025 होगा आखिरी सीजन?
    2. MS Dhoni ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से ले लिया था संन्यास
    3. धोनी की टी-शर्ट पर लिखे कोर्ड से उनके आईपीएल संन्यास का मिल रहा हिंट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MS Dhoni IPL Retirement News: 15 अगस्त साल 2020 को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अचानक संन्यास लेकर हर किसी का दिल तोड़ दिया था।

    उन्होंने एक पोस्ट लिखा था, जिसके बैकग्राउंड में 'मैं पल दो पल का शायर हूं....' गाना बज रहा था। उनके संन्यास से फैंस काफी इमोशनल हो गए थे।

    तीनों फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले धोनी मौजूदा समय में सीएसके के लिए आईपीएल में खेल रहे हैं, लेकिन आईपीएल में कब उनका आखिरी सीजन होगा, इसको लेकर हर साल रिटायरमेंट की अटकलें सामने आती हैं।

    MS Dhoni क्या IPL 2025 के बाद लेंगे संन्यास? वायरल फोटो से मिला बड़ा हिंट

    दरअसल, आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले भी धोनी (MS Dhoni IPL Retirement) के संन्यास को लेकर एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें धोनी की टीशर्ट पर लिखे मैसेज ने फैंस को इमोशनल कर दिया है।

    बुधवार को धोनी चेन्नई पहुंचे, जहां उन्हें काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए स्पॉट किया गया। धोनी के टीशर्ट पर जो मैसेज है वह मोर्स कोड में था।

    फैंस ने उनके क्रिप्टिक मैसेज का मतलब ढूंढा, जिसका मतलब था कि वन लास्ट टाइम, जिसका हिंदी में अर्थ रहा- एक आखिरी बार।

    यह भी पढ़ें: 'एमएस धोनी भी कुछ नहीं...,' पाकिस्तान की दुर्गति पर पूर्व कप्तान ने जताया अफसोस, यूनिस खान का क्यों लिया नाम

    इसके बाद फैंस इसे उनके आईपीएल के आखिरी सीजन से जोड़ रहे हैं। माही के फैंस इससे निराश हो गए हैं। ये माना जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होगा।

    बता दें कि मोर्स कोड का इस्तेमाल 19 और 20वीं सदी में सेना में गुप्त मैसेज भेजने के लिए किया जाता था।

    MS Dhoni का IPL प्रदर्शन

    आईपीएल में एमएस धोनी ने सीएसके को अपनी कप्तानी में (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) में खिताब जिताया। वह टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल कप्तान रहे। उनकी कप्तानी, मैच फिनिशिंग अंदाज के दम पर सीएसके की टीम ने आईपीएल में अपनी अलग पहचान बनाई।

    उन्होंने आईपीएल में कुल 264 मैच खेलते हुए 5243 रन बनाए। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 84 रन का रहा। उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले, लेकिन अभी तक वह आईपीएल में शतक नहीं जड़ पाए।