Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MS Dhoni का IPL करियर खत्म? मैदान पर पीली जर्सी में माही को देख फैंस भावुक; पत्नी साक्षी का भी रिएक्शन VIRAL

    Updated: Tue, 19 May 2026 10:52 AM (GMT+05:30)

    एमएस धोनी ने चेपॉक में सीजन के आखिरी मैच के बाद भावुक लैप ऑफ ऑनर लेकर फैंस का अभिवादन किया, जहां उनके साथ सुरेश रैना भी मौजूद रहे। ...और पढ़ें

    CSK ने लैप ऑफ ऑनर लिया, चेपॉक में Dhoni को देख फैंस भावुक

    CSK ने लैप ऑफ ऑनर लिया, चेपॉक में Dhoni को देख फैंस भावुक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MS Dhoni CSK Lap of Honour Video: सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली 5 विकेट से हार के बाद चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। हैदराबाद ने 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके को 5 विकेट से मात दी और इस जीत के साथ हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि सीएसके के लिए आगे की राह काफी मुश्किल हो गई है, लेकिन मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम का नजारा देखने लायक था।

    एमएस धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम ने 'लैप ऑफ ऑनर' लिया, जिसका वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद ये सवाल उठने लगा है कि क्या धोनी का आईपीएल करियर खत्म हो चुका है?

    CSK ने लैप ऑफ ऑनर लिया

    दरअसल, चेपॉक स्टेडियम में मौजूद फैंस को पहले ही मैच के बाद रुकने की जानकारी दे दी गई थी। ये अटकलें लगाई जा रही थी कि महेंद्र सिंह धोनी संन्यास का एलान करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहींस लेकिन धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने चेपॉक में फैंस को भावुक कर दिया।

    सीएसके क टीम ने मैच के बाद पूरे मैदान के चक्कर लगाए और फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। साथ ही खिलाड़ियों ने फैंस के बीच जर्सी और गेंदें फेंकी। पिछले कुछ सीजन से सीएसके घरेलू मैदान पर अपने आखिरी मैच के बाद ऐसा करती आ रही है।

    खबरें और भी

    धोनी के संन्यास पर कुछ साफ नहीं

    लैप ऑफ ऑनर के दौरान सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद रहे। इस दौरान चेपॉक स्टेडियम का माहौल काफी भावुक था। धोनी इंजरी की वजह से इस सीजन कोई मैच नहीं खेल पाए। वह 7 जुलाई 2026 को 45 साल के हो जाएंगे। ऐसे में उनके आईपीएल करियर खत्म होने को लेकर कोई साफ जानकारी नहीं आई है। 

    सुरेश रैना भी दिखे साथ

    वहीं, धोनी ने टीम के खिलाड़ियों के साथ मैदान पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाई। इसके अलावा ग्राउंड स्टाफ और कैमरामैन के साथ भी उन्होंने खाल पल शेयर किए। धोनी और रैना को एक साथ मैदान पर देखकर फैंस पुराने दिनों को याद करने लगे। चेपॉक में मौजूद दर्शकों ने अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट ऑन कर अपने पसंदीदा खिलाड़ी को सम्मान दिया।

    पत्नी साक्षी धोनी का रिएक्शन VIRAL

    जब सीएसके की पूरी टीम चेपॉक के मैदान पर 'लैप ऑफ ऑनर' करते हुए मैदान का चक्कर लगाकर फैंस का शुक्रिया अदा कर रही थी तो हर किसी के मन में एक डर था कि क्या ये थाला का चेपॉक पर आखिरी सलाम तो नहीं। धोनी मैदान पर हल्की-सी मुस्कान लिए टीम के आगे-आगे चल रहे थे। इस दौरान स्टैंड्स में बैठीं उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Dhoni Wife Sakshi Reaction) को कैमरामैन ने कैप्चर किया, तो वो बेहद गर्व और प्यार से मुस्कुराते हुए धोनी की तरफ देखते हुए हाथ हिलाने लगी और अपनी खुशी जाहिर करने लगीं।