यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MS Dhoni ने अमिताभ बच्चन को छोड़ा पीछे, शाहरुख खान भी नहीं दे पाए टक्कर, हर जगह माही का बोलबाला
एमएस धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अब वह सिर्फ आईपीएल खेलते हैं और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा हैं। वह लंबे समय ...और पढ़ें

HighLights
- एमएस धोनी ने अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को छोड़ा पीछे
- एमएस धोनी का अभी भी है बाजार में बोलबाला
- एमएस धोनी अब सिर्फ आईपीएल खेलते हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय काफी कम नजर आते हैं। मैदान पर वह सिर्फ आईपीएल के दौरान ही नजर आते हैं, लेकिन इसके बाद भी माही की फैन फॉलोइंग में किसी तरह की कोई कमी नहीं आई है। उनके फैंस को देखकर लगता है कि उनकी तादाद में सिर्फ इजाफा हुआ है और इसी कारण धोनी की मार्केट वेल्यू भी दमदार बनी हुई है। इतनी दमदार की बॉलीवुड के शहंशाह और बादशाह दोनों उनसे पीछे हैं।
टीएएम मीडिया रिसर्च में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी साल 2024 के पहले हाफ में मार्केट वेल्यू के मामले में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान से आगे निकल गए हैं। धोनी हाल ही में यूरोग्रिप टायर्स से जुड़े हैं। इसके अलावा वह गल्फ ऑयल, क्लियरट्रिप, मास्टर कार्ड, सिटरोन, लेस जैसे ब्रांड्स के साथ भी नजर आते हैं।
ऐसे निकले आगे
रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 के पहले हाफ में धोनी की 42 ब्रांड से डील हुई। ये बॉलीवुड के शहंशाह माने जाने वाले अभिताभ बच्चन से एक ज्यादा है तो बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान से आठ ज्यादा है। धोनी चाहे खेलें या नहीं खेंले, लेकिन उनकी चर्चा होती रहती है। हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें आईपीएल-2025 के लिए रिटेन किया है। यहां धोनी की कीमत कम हुई है। वह 12 करोड़ के थे, लेकिन इस बार सिर्फ उन्हें चार करोड़ मिलेंगे। धोनी को फ्रेंचाइजी ने अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया है।

धोनी के कारण ही चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे पसंदीदा टीमों में से एक है। धोनी के कारण यह फ्रेंचाइजी काफी लोगों की पसंद बनी हुई है। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाया है। पिछले साल उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी और ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया था। चेन्नई काफी करीब आकर प्लेऑफ में जाने से रह गई थी।
खबरें और भी
क्या होगा आखिरी आईपीएल?
धोनी को लेकर हर साल कहा जाता है कि ये उनका आखिरी आईपीएल होगा। धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और तब से हर साल उनके आईपीएल से संन्यास की खबरें उठती हैं। आईपीएल-2024 में भी इसी तरह की खबरें आई थीं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इस बार फिर धोनी आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे।