Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक्टर मोहनलाल के साथ नया लुक में नजर आए MS Dhoni, तस्वीरें देख आप भी हार बैठेंगे दिल

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 06:00 AM (IST)

    धोनी की भारत ही नहीं पूरी दुनिया में कमाल की फैन फॉलोइंग है। आज धोनी अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। धोनी ने एक बार फिर लंबे बालों वाल ...और पढ़ें

    धोनी अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फोटो- एक्स से साभार
    धोनी अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फोटो- एक्स से साभार

    HighLights

    1. धोनी की भारत ही नहीं पूरी दुनिया में कमाल की फैन फॉलोइंग है।
    2. धोनी अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
    3. धोनी का नया लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। MS Dhoni new hair style viral on Social Media: एमएस धोनी आए दिन अपनी किसी न किसी चीज या अदा को लेकर छाए रहते हैं। धोनी की भारत ही नहीं पूरी दुनिया में कमाल की फैन फॉलोइंग है।

    धोनी ने अपनाया नया लुक-

    आज धोनी अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल धोनी ने एक बार फिर लंबे बालों वाला लुक अपनाया है। वे एक्टर, डायरेक्टर और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार में से एक मोहन लाल के साथ इस लुक में नजर आए।

    एड शूट से वायरल हुआ लुक-

    दरअसल वे एक एड का शूट कर रहे हैं, जिससे धोनी का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस एड शूट के दौरान धोनी ने रेड टीशर्ट और पैंट के लिए क्रीम कलर को चुना है। इसके अलावा धोनी का एक फोटो भी जमकर धूम मचा रहा है।

    ये भी पढ़ें:- Dhoni ने इस बल्लेबाज को बनाया Team India का स्टार, आज टॉप गेंदबाजों को चटा रहा धूल, गौतम गंभीर ने किया खुलासा

    डिजाइनर संग वायरल हुआ फोटो-

    फोटो में धोनी ने बेज रंग की राउंड नेक टी शर्ट पहनी है और मोहनलाल के डिजाइन के साथ नजर आ रहे हैं। धोनी की इस फोटो को फैंस ने काफी पसंद किया है और कमेंट्स में रेड हार्ट इमोजी के साथ प्यार बरसाया है।बता दें कि इससे कुछ दिन पहले धोनी का मुंबई एयरपोर्ट लुक भी काफी वायरल हुआ था, जिसमें वे ब्लैक कलर की टी शर्ट और पैंट पहने हुए बाहर आ रहे थे।

    खबरें और भी

    समय-समय पर बदलते हैं लुक-

    धोनी समय-समय पर अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। धोनी ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो वे लंबे बाल वाले लुक से ही पहचाने जाते थे। 2007 टी20 विश्व कप में धोनी लंबे बालों के साथ ही फील्ड पर उतरे थे। 

    ये भी पढ़ें:- "बल्लेबाज के रूप में काफी...", Gautam Gambhir ने MS Dhoni की कप्तानी पर दिया अनोखा बयान