Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RCB के खिलाफ MS Dhoni के बिना ही उतरेगी चेन्‍नई? साउथर्न डर्बी मैच से पहले आया बड़ा अपडेट

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 01:11 PM (GMT+05:30)

    एल क्लासिको मैच में आरसीबी का सामना चेन्‍नई सुपर किंग्‍स से होगा। रविवार को यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। ...और पढ़ें

    कुछ और मैच में बाहर रहेंगे धोनी।

    कुछ और मैच में बाहर रहेंगे धोनी।

    HighLights

    1. आज चेन्‍नई से होगी आरसीबी की टक्‍कर 

    2. दूसरी जीत पर होगी बेंगलुरु की नजर

    3. चेन्‍नई का अब तक नहीं खुला है खाता

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत के साथ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत की। अब साउथर्न डर्बी मैच में आरसीबी का सामना चेन्‍नई सुपर किंग्‍स से होगा। रविवार को यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। साउथ की इन दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्‍कर देखने को मिल सकती है।

    आरसीबी की नजर इस मैच में जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी। दूसरी ओर अपने पहले दोनों मैच हार चुकी चेन्‍नई सुपर किंग्‍स जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। सीएसके को महेंद्र सिंह धोनी की कमी खल रही है। टूर्नामेंट के पहले दो मैचों में मिली हार के बाद सवाल उठ रहे हैं कि उनकी गैरमौजूदगी टीम को नुकसान पहुंचा रही है? धोनी का इंतजार अब भी जारी रहेगा। आरसीबी के खिलाफ धोनी खेलते हुए नजर नहीं आने वाले हैं।

    दो हफ्तों के लिए बाहर हैं धोनी

    पिंडली में खिंचाव के कारण धोनी पहले दो हफ्तों के लिए आईपीएल से बाहर हो गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले मैच से पहले सीएसके ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, "एमएस धोनी पिंडली में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। उनके आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्तों में न खेलने की संभावना है। जल्दी ठीक हो जाओ, थला।" हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने पहले ही साफ कर दिया था कि भले ही धोनी मैदान पर न हों, लेकिन उनकी उपस्थिति अभी भी मजबूती से महसूस की जा रही है।

    चेन्‍नई का प्रदर्शन

    आईपीएल 2026 के पहले मैच में चेन्‍नई को राजस्‍थान रॉयल्‍स के हाथों 8 विकेट से हार मिली थी। इसके बाद पंजाब किंग्‍स ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को 5 विकेट से शिकस्‍त दी। आईपीएल में चेन्‍नई और आरसीबी के मैच को साउथर्न डर्बी कह देते हैं। दोनों साउथ की टीमें हैं। फुटबॉल डर्बी दो प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच होने वाले मैच को कहते हैं।

    खबरें और भी

    चेन्नई सुपर किंग्स

    संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद, जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह, अकेल हुसैन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, जाकरी फाउल्क्स।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, सात्विक देसवाल।

    यह भी पढ़ें- 'आप मुझे चाहो तो गाली भी दे सकते हैं', चेन्नई की लगातार दो हार के बाद आगबबूला हुए रविचंद्रन अश्विन

    यह भी पढ़ें- DC vs MI: दिल्ली के घर में घुसकर रोहित शर्मा ने की तोड़फोड़, एमएस धोनी को पीछे छोड़ नाम किया बड़ा रिकॉर्ड