Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MS Dhoni Vacation: पत्नी साक्षी के साथ कहां छुट्टियां मना रहे हैं एमएस धोनी, तस्वीरों ने लूटा फैंस का दिल

    Updated: Tue, 11 Jun 2024 09:21 PM (IST)

    इस समय धोनी की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें वह फ्रांस की राजधानी पेरिस में दिखाई दे रहे हैं। धोनी अपनी पत्नी और बेटी जीवा के सा ...और पढ़ें

    एमएस धोनी इस समय परिवार के साथ छुट्टियमां मना रहे हैं
    एमएस धोनी इस समय परिवार के साथ छुट्टियमां मना रहे हैं

    HighLights

    1. एमएस धोनी परिवार सहित मना रहे हैं छुट्टियां
    2. एमएस धोनी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर वायरल
    3. एमएस धोनी फ्रांस में मना रहे हैं छुट्टियां

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय अमेरिका में है और टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही है। सभी की नजरें टीम इंडिया पर टिकी हैं। भारत ने साल 2007 के बाद से टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है। टीम को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हालांकि इस समय छुट्टियां बिता रहे हैं। धोनी की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें वह अपने परिवार के साथ छुट्टिायं बिताते नजर आ रहे हैं।

    धोनी ने हाल ही में आईपीएल 2024 में हिस्सा लिया था। इस बार धोनी ने हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी नहीं की थी। लेकिन उन्होंने अपने बल्ले से जरूर धमाल मचाया था। धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से साल 2020 में संन्यास ले चुके हैं।

    आइफिल टॉवर पर धोनी

    इस समय धोनी की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें वह फ्रांस की राजधानी पेरिस में दिखाई दे रहे हैं। धोनी अपनी पत्नी और बेटी जीवा के साथ आइफिल टॉवर पर घूमते नजर आ रहे हैं। धोनी इन तस्वीरों में कुछ लोगों के साथ भी नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पोस्ट में ये बताया जा रहा है कि वह धोनी के दोस्त हैं। इससे पहले धोनी की पत्नी साक्षी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं।

    आईपीएल खेलेंगे?

    इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी जब भी आईपीएल खेलते हैं हर साल उनके बारे में चर्चा होती है कि ये उनका आखिरी आईपीएल होगा। लेकिन ऐसा होता नहीं है। इस बार भी धोनी को लेकर ये खबर थी की आईपीएल 2024 उनका आखिरी आईपीएल होगा लेकिन ऐसा अभी तक तो हुआ नहीं है। धोनी ने अपने आईपीएल खेलने को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। देखना होगा कि धोनी अगले साल भी आईपीएल खेलते हैं या नहीं।

    खबरें और भी