Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rishabh Pant के यहां शादी में शरीक होने पहुंचे एमएस धोनी, पत्नी साक्षी भी हैं साथ, जानिए कहां हो रहा है ब्याह

    Updated: Tue, 11 Mar 2025 08:20 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी इस समय मसूरी में हैं और ऋषभ पंत के परिवार में शादी में जमकर मस्ती करने को तैयार हैं ...और पढ़ें

    पंत के परिवार में शादी अटैंड करने पहुंले एमएस धोनी
    पंत के परिवार में शादी अटैंड करने पहुंले एमएस धोनी

    HighLights

    1. एमएस धोनी पत्नी संग पहुंचे मसूरी
    2. पंत के परिवार में शादी में शरीक होने पहुंचे धोनी
    3. पंत दुबई से सोमवार सुबह लौटे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के क्रिकेट के मैदान पर उतरता देखने का इंतजार सभी को है। 22 मार्च से आईपीएल की शुरुआत हो रही है और धोनी भी इसके लिए तैयार हैं। हालांकि, धोनी क्रिकेट की पिच पर चौके-छक्के बरसाने से पहले डीजे पर डांस करने की तैयारी में हैं और इसके लिए वह पहाड़ों के शहर मसूरी अपनी पत्नी के साथ पहुंच गए हैं।

    धोनी और उनकी पत्नी साक्षी का देहरादून एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। धोनी यहां एक शादी अटैंड करने पहुंचे हैं और ये शादी उनके जिगरी के परिवार में है। धोनी ऋषभ पंत के परिवार में शादी में शरीक होने पहुंचे हैं।

    यह भी पढे़ं- 'मुझे इतनी सैलरी नहीं मिलती', हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान में खेलने को लेकर दिया बड़ा बयान, पीसीबी को कर दिया ट्रोल

    पंत के यहां किसकी शादी

    पंत हाल ही में दुबई से लौटे हैं जहां वह चैंपियंस ट्रॉफी खेलने गए थे। पंत कल सुबह ही भारत आ गए थे। वह चैंपियंस ट्ऱॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा थे, लेकिन एक भी मैच नहीं खेले थे। दुबई से वह दिल्ली आए और फिर मसूरी जहां उनका परिवार उनका इंतजार कर रहा था। दरअसल, देहरादून में पंत की बहन साक्षी की शादी है। देश के मशहूर बिजनेसमैन अंकित चौधरी के साथ उनकी शादी हो रही है।

    धोनी काली टीशर्ट और क्रीम रंग के कलर का पेंट पहनकर एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। इस शादी में कई और खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा कई बड़ी हस्तियां भी पंत की बहन की शादी में शरीक हो सकती हैं। धोनी साल 2024 में साक्षी और अंकित की सगाई में भी नजर आए थे। दोनो नौ साल से साथ हैं और अब शादी करने जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    आईपीएल में जमाएंगे रंग

    पंत इस शादी के बाद आईपीएल की तैयारियों में व्यस्त हो जाएंगे। आईपीएल में अभी तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले पंत इस सीजन में नई टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ की कीमत में खरीदा था। इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। उनकी कोशिश अपनी कप्तानी में लखनऊ को खिताब दिलाने की होगी।

    यह भी पढ़ें- KL Rahul ने ठुकराई दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी, अब इस खिलाड़ी का DC का कप्तान बनना तय