Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MS Dhoni को इस चीज का आज तक अफसोस, IPL 2025 से पहले किया खुलासा, बोले- वह एक बड़ी गलती थी

    Updated: Sun, 16 Mar 2025 11:39 PM (GMT+05:30)

    आईपीएल 2025 की 22 मार्च से शुरुआत हो रही है। इससे पहले चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ा खुलासा किया। एमएस धोनी ने आईपीए ...और पढ़ें

    आईपीएल की तैयारी में जुटे एमएस धोनी। इमेज- एक्‍स
    आईपीएल की तैयारी में जुटे एमएस धोनी। इमेज- एक्‍स

    HighLights

    1. 22 मार्च से शुरू हो रहा है आईपीएल 2025
    2. तीसरे मैच में CSK का सामना मुंबई से
    3. 18वें सीजन की तैयारी में जुटे धोनी

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 की 22 मार्च से शुरुआत हो रही है। इससे पहले चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ा खुलासा किया है। एमएस धोनी ने आईपीएल में उस पल के बारे में बताया जिसका उन्हें सबसे ज्‍यादा अफसोस है, जब उन्होंने अपना संयम खो दिया था।

    धोनी ने बताया कि 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स मैच के दौरान मैदान पर वॉकआउट कर गए थे। अंतिम ओवर में जब बेन स्टोक्स ने धीमी गेंद फेंकने की कोशिश की और गेंद उनके हाथ से फिसल गई और कमर तक ऊंची फुलटॉस हो गई।

    एमएस धोनी भड़क गए थे

    स्ट्रेट अंपायर ने इसे नो-बॉल करार दिया, लेकिन स्क्वायर लेग अंपायर ने इस फैसले को खारिज कर दिया। इससे धोनी भड़क गए और उन्होंने मैदान में जाकर अंपायरों से जमकर बातचीत की। मंदिरा बेदी से बात करते हुए धोनी से पूछा गया कि क्या उन्होंने भी अपना आपा खो दिया था। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि ऐसा कई बार हुआ है और उन्होंने 2019 में खेल में हुई घटना का जिक्र किया।

    क्रिकेट में आपा खोते हैं

    धोनी ने कहा कि क्रिकेट में आपा खोने की प्रवृत्ति होती है क्योंकि यह बहुत बड़ा खेल है। धोनी ने कहा कि ऐसे क्षणों में चुप रहना और स्थिति से दूर चले जाना सबसे अच्छा है। उन्‍होंने कहा, "ऐसा कई बार हुआ है। आईपीएल के एक मैच के दौरान मैं मैदान पर चला गया। यह एक बड़ी गलती थी। इसके अलावा ऐसे कई उदाहरण हैं जब कुछ ऐसा हुआ है जो हमें परेशान कर सकता है क्योंकि हम ऐसा खेल खेलते हैं जिसमें बहुत बड़ा दांव होता है। आपको हर खेल जीतना होता है। इसलिए मैं कहता हूं कि जब आप किसी बात पर गुस्सा या निराश हों, तो अपना मुंह बंद रखें और उससे दूर रहें। गहरी सांस लेने की कोशिश करें क्योंकि यह दबाव को संभालने जैसा है।"

    लीग की तैयारी में जुटे धोनी

    महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2025 की तैयारी शुरू दी है। वह पहले सीजन से आईपीएल खेल रहे हैं। 18वें सीजन के तीसरे मैच में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। चेन्‍नई आईपीएल की सबसे सफल टीम में से एक है। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने 5 बार खिताब पर कब्‍जा जमाया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: IPL 2025: Opening Ceremony में लगेगा सितारों का मेला, ईडन गार्डन में परफॉर्म करेंगे ये स्‍टार; देखें पूरी लिस्‍ट