Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs CSK: 'एल क्लासिको' का रोमांच होगा 3 गुना, रोहित शर्मा और MS Dhoni की वापसी से मचेगा गदर

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 04:59 PM (IST)

    IPL 2026 के 33वें मुकाबले में गुरुवार को अस्तित्व की लड़ाई देखने को मिलेगी। शाम 7:30 बजे से मुंबई इंडियंस का सामना चेन्‍नई सुपर किंग्‍स से होगा। ...और पढ़ें

    गुरुवार को चेन्‍नई-मुंबई का मैच।

    गुरुवार को चेन्‍नई-मुंबई का मैच।

    HighLights

    1. मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में होगा मुकाबला

    2. 19वें सीजन में धोनी ने नहीं खेला कोई मैच 

    3. इंजरी के बाद रोहित शर्मा कर सकते वापसी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 के 33वें मुकाबले में गुरुवार को अस्तित्व की लड़ाई देखने को मिलेगी। शाम 7:30 बजे से मुंबई इंडियंस का सामना चेन्‍नई सुपर किंग्‍स से होगा। यह एल क्लासिको मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में आईपीएल इतिहास के दो सबसे सफल कप्‍तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा की वापसी हो सकती है।

    धोनी ने नहीं खेला कोई भी मैच

    एमएस धोनी ने 19वें सीजन में अब तक कोई मैच नहीं खेला है। चेन्नई के लिए अच्छी बात यह है कि धोनी पिंडली की चोट से उबर चुके हैं। मंगलवार को चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने एक्‍स पर धोनी की एक वीडियो शेयर की। इसमें वह विकेटकीपिंग का अभ्‍यास करते नजर आ रहे थे। इसके बाद से ही कायस लगाए जाने लगे कि धोनी फिट हो गए हैं और अगले मैच में वापसी कर सकते हैं।

    धोनी की वापसी चेन्‍नई के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। टीम ने मौजूदा सीजन में 6 में से 2 मैच जीते हैं। ऐसे में उनका अगला हर मैच अहम हो जाता है। एक और हार उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है। इतना ही नहीं इनफॉर्म आयुष म्हात्रे चोट के कारण बाहर हो चुके हैं।

     

     

     

    टीम को स्थिरता मिलेगी

    दूसरी ओर मुंबई इंडियंस पूरे जोश के साथ मैदान में उतर रही है। गुजरात टाइटंस पर 99 रनों की शानदार जीत ने न सिर्फ उनके नेट रन रेट को बढ़ाया है, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया है। रोहित शर्मा की कमी मुंबई के टॉप ऑर्डर में साफ महसूस हुई। टीम ने पावरप्ले में तीन विकेट गंवा दिए। रोहित शर्मा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। अब खबर आ रही है कि उनकी वापसी हो सकती है। रोहित की वापसी से टीम को स्थिरता मिलेगी।

    खबरें और भी

    मुंबई ने भी जीते 2 ही मैच

    • मुंबई ने इस सीजन 6 में से 2 ही मैच जीते हैं और उनका भी आने वाला हर मैच अहम है।
    • मुंबई के लिए अब गलतियों की गुंजाइश लगभग खत्म हो गई है।
    • पिछले मैच में जीत के बाद मुंबई का नेट रन रेट सुधरा है।
    • प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आमतौर पर कम से कम आठ जीत की आवश्यकता होती है।
    • दोनों टीमों के लिए एक और हार का मतलब होगा अपने बचे सात मैचों में से छह जीतना, जो आईपीएल जैसी लीग में लगभग असंभव है।

    यह भी पढ़ें- MS Dhoni को आर्मी रैंक देने पर हिचकिचा रहे थे अधिकारी; बोले- मुझे शक था पर माही ने यूं बदली राय

    यह भी पढ़ें- CSK फैंस के लिए सबसे बड़ी गुड न्यूज, Ayush Mhatre के झटके के बीच MS Dhoni धांसू वापसी को तैयार