Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MS Dhoni Sakshi Marriage: क्रिकेट के बादशाह को मिली 'पहाड़ों की रानी', 15 साल पहले यूं दो दिल हुए थे एक

    Updated: Fri, 04 Jul 2025 06:10 AM (IST)

    MS Dhoni-Sakshiभारतीय क्रिकेट टीम के सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। साक्षी और धोनी की पहल ...और पढ़ें

    Dhoni-Sakshi Marriage Anniversary: धोनी-साक्षी की शादी के 15 साल पूरे
    Dhoni-Sakshi Marriage Anniversary: धोनी-साक्षी की शादी के 15 साल पूरे

    HighLights

    1. MS Dhoni-Sakshi: धोनी-साक्षी की शादी के 15 साल हुए पूरे
    2. MS Dhoni-Sakshi: दोनों की है बेहद ही रोमांटिक लव स्टोरी
    3. MS Dhoni-Sakshi: गुपचुप तरीके से की थी माही ने शादी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MS Dhoni-Sakshi Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। धोनी ही नहीं, ब्लकि उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं।

    धोनी-साक्षी के लिए 4 जुलाई की तारीख, सिर्फ एक डेट नहीं, बल्कि एक ऐसी खूबसूरत लव स्टोरी का जश्न है, जहां किस्मत के एक मोड़ ने 'क्रिकेट के बादशाह' को उनकी 'पहाड़ों की रानी' से मिलवाया और दो दिलों को हमेशा के लिए एक कर दिया। उनकी प्रेम कहानी लोगों को खूब पसंद आती हैं। आइए आज बताते हैं कैसे और कब धोनी-साक्षी की पहली मुलाकात हुई थी।

    MS Dhoni-Sakshi Marriage Anniversary: धोनी-साक्षी की पहली मुलाकात

    बात है साल 2007 की, जब कोलकाता के ताज बंगाल होटल में एक इंटर्न के तौर पर काम कर रही साक्षी (Sakshi Dhoni) को शायद ही पता था कि जिस भारतीय टीम को वह अपनी सेवा दे रही हैं, उसी में से एक उनके जीवनसाथी है।

    उधर, मैदान पर अपने हेलीकॉप्टर शॉट्स से तूफान मचाने वाले 'कैप्टन कूल' धोनी (MS Dhoni) भी इस बात से बेखबर थे कि उनकी लाइफ पार्टनर साक्षी बनने वाली है। साक्षी के एक मैनेजर, जो धोनी के दोस्त भी थे, उनके जरिए दोनों की मुलाकात हुई।

    धोनी ने साक्षी का नंबर लिया और फिर शुरू हुआ मैसेज का सिलसिला। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और मार्च 2008 में दोनों ने डेटिंग शुरू की। दोनों ने अपने इस रिश्ते को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा। यहां तक कि शादी के समय तक किसी को इसकी जानकारी नहीं थी। भला किसको यकीन था कि इतना बड़े भारतीय स्टार होने के बावजूद माही गुपचुप तरीके से से शादी करेंगे।

    खबरें और भी

    फिर आया वो दिन, 4 जुलाई 2010, जब उत्तराखंड के देहरादून में धोनी और साक्षी (MS Dhoni Sakshi Marriage Anniversary) ने सात फेरे लिए। उनकी शादी की खबर ने पूरे देश को चौंका दिया था। फैंस के लिए यह हैरान करने वाला पल था, लेकिन धोनी की नई इनिंग की शुरुआत थी।

    शादी के बाद, साक्षी को धोनी का 'लेडी लक' कहा गया, क्योंकि इसके बाद उनके करियर ने और भी ऊंचाइयां छुईं। साल 2015 में इस कपल ने बेटी जीवा का स्वागत किया। जब जीवा का जन्म हुआ था माही ऑस्ट्रेलिया में थे। विश्व कप होने की वजह से वह अपनी बेटी के जन्म के समय भारत नहीं आ पाए थे।

    इन दोनों की शादी को आज 15 साल (MS Dhoni & Sakshi Anniversary Celebrating 15 Years of Love and Togetherness) पूरे हो गए हैं। ये सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि विश्वास-सम्मान और एक-दूसरे को समझने की कहानी है। धोनी ने ये जरूर साबित किया है कि शोर वाली बाहरी दुनिया से कोई मतलब नहीं होना चाहिए, आप अपनी लाइफ को इंजॉय करेंगे और पब्लिक को दिखाने से क्या फर्क पड़ता है।