Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MS Dhoni और साक्षी ने Anant-Radhika की स्पेशल पूजा सेरेमनी में ढाया कहर, कपल का देसी लुक देख फिदा हुए फैंस- PICS

    Updated: Thu, 11 Jul 2024 08:22 AM (IST)

    महेंद्र सिंह धोनी और उनकी वाइफ साक्षी दोनों हमेशा ही लाइमलाइट लूटते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं होने के बावजूद धोनी सुर्खियां बटोरते र ...और पढ़ें

    Anant-Radhika Wedding: MS Dhoni और Sakshi Dhoni ने स्पेशल पूजा में ढाया कहर
    Anant-Radhika Wedding: MS Dhoni और Sakshi Dhoni ने स्पेशल पूजा में ढाया कहर

    HighLights

    1. अनंत-राधिका की खास पूजा सेरेमनी में छाए धोनी-साक्षी
    2. धोनी-साक्षी की दिल छू लेने वाली तस्वीरें हो रही वायरल
    3. धोनी-साक्षी का देसी लुक देख फैंस हुए फिदा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी (Anant Radhika Wedding) का जश्न शुरू हो चुका है। दोनों 12 जुलाई को शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। काफी समय से अंबानी परिवार में शादी से जुड़े तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए है।

    जहां पिछले साल दोनों की सगाई के बाद दो प्री-वेडिंग कार्यक्रम का आयोजन धूम-धाम से हुआ था और वहीं, 10 जुलाई को एक स्पेशल पूजा सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि क्रिकेट के भी कई सेलेब्स नजर आए।

    शादी से पहले पूजा सेरेमनी में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (MS Dhoni Sakshi at Anant-Radhika Special Puja Ceremony) भी मौजूद रहे। धोनी-साक्षी का देसी लुक फैंस को काफी पसंद आया और इस कपल की तस्वीरें अब तेजी से सोशल मीडिया पर वारयरल हो रही है।

    Anant-Radhika Wedding: MS Dhoni और Sakshi Dhoni ने स्पेशल पूजा में ढाया कहर

    दरअसल, सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) और उनकी वाइफ साक्षी (Sakshi Dhoni) की दिल छू लेने वाली फोटो वायरल हो रही है। ये तस्वीर अनंत और राधिका की शादी से पहले हुई पूजा सेरेमनी की है। वायरल फोटो में धोनी काले रंग के कुर्ते पायजामे में नजर आ रहे है, तो वहीं, उनकी पत्नी साक्षी लेवेंडर क्लर के सूट में नजर आ रही है। साक्षी को देख फैंस उन्हें किसी अप्सरा से कम नहीं समझ रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: न्यूयार्क में हुए विश्व कप मैचों में घाटे से बोर्ड सदस्य नाराज, श्रीलंका में होने वाली आईसीसी की वार्षिक कान्फ्रेंस में उठ सकता है मुद्दा

    इसके अलावा एक तस्वीर और वायरल हो रही है, जिसमें एमएस धोनी ओरी के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो में ओरी को महेंद्र सिंह धोनी को छूते हुए नहीं, बल्कि माही ने ओरी के कंधे पर हाथ रखा है। ओरी ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था कि माही को कोई छू नहीं सकता है।