Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    देखने लायक है Dhoni के फैंस की दीवानगी, डरते-डरते आए और "माही" से करवाया अनोखा कारनामा

    By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Thu, 13 Jul 2023 06:00 PM (IST)

    MS Dhoni special fans धोनी की फैन फॉलोइंग देखने लायक है। धोनी के फैंस ने उन्हें एक खास अंदाज में फोटो खींचने के लिए कहा। धोनी को दो युवा फैंस खड़े हैं ...और पढ़ें

    MS Dhoni special fans request for special pose video
    MS Dhoni special fans request for special pose video

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। MS Dhoni special fans: एमएस धोनी दुनिया को मुस्कुराने की काबिलियत रखते हैं। विश्व कप विजेता कप्तान की फैन फॉलोइंग देखने लायक है और आईपीएल 2023 के दौरान चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम के लैप ऑफ ऑनर से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। धोनी अब सिर्फ आईपीएल खेलते हैं और अंतर राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 2023 में धोनी ने पांचवीं बार आईपीएल जीता।

    धोनी के फैंस का खास अनुरोध-

    धोनी (MS Dhoni) अपनी पहली तमिल फिल्म के प्रमोशन के लिए इन दिनों चेन्नई में हैं। इस बीच इंवेंट के दौरान वे फैंस और स्टार्स से मुलाकात कर रहे हैं। ऐसे में धोनी के जबरा फैंस की दीवानगी देखने लायक है। धोनी के फैंस ने उन्हें एक खास अंदाज में फोटो खींचने के लिए कहा। धोनी को दो युवा फैंस खड़े हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने अनुरोध स्वीकार कर लिया और इससे से फैंस काफी खुश हुए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

    धोनी का 42वां जन्मदिन-

    भारत के पूर्व कप्तान ने हाल ही में अपना 42वां जन्मदिन मनाया, जिसमें दुनियाभर के फैंस ने उन्हें बधाई दी। सोशल मीडिया पर "कैप्टन कूल" के लिए शुभकामनाओं और पोस्ट की बाढ़ आ गई थी। फैंस के साथ क्रिकेट वर्ल्ड ने भी धोनी को जमकर अपनी-अपनी शुभकामनाएं दी। ऐसे में आए दिन धोनी के फैंस के अलग-अलग किस्से देखने को मिलते हैं।

    धोनी के कट-आउट बने-

    इस बीच हैदराबाद और आंध्र प्रदेश के गांव में धोनी के 52 फीट और 77 फीट लंबे कट-आउट बनाए गए थे। जिस पर लोगों ने पूर्व भारतीय कप्तान को भगवान जैसा सम्मान देते हुए दूध चढ़ाया था। इसके बाद धोनी के अपने पेट (जानवर) के साथ केक काटने काटने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। 

    खबरें और भी