Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024 खेलेंगे MS Dhoni, CSK ने दो ऑलराउंडर्स को किया रिलीज; एक ने सोशल मीडिया पर लिखा खास मैसेज

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 04:49 PM (IST)

    IPL 2024 सीएसके ने आईपीएल 2024 से 8 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। इसमें ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस भी शामिल हैं। प्रिटोरियस ने सीएसके के लिए दो सीजन ...और पढ़ें

    सीएसके ने धोनी को किया रिटेन। फाइल फोटो
    सीएसके ने धोनी को किया रिटेन। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन प्रिटोरियस ने रविवार, 26 नवंबर को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर सीएसके के फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी। सीएसके ने धोनी को टीम में बरकरार रखा है। वहीं, प्रिटोरियस और बेन स्टोक्स को रिलीज कर दिया है। अंबाती रायडू ने 2023 में ही संन्यास ले लिया था। प्रिटोरियस ने चेन्नई सुपर किंग्स को धन्यवाद दिया, उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि समर्थन देने के लिए धन्यवाद।

    बता दें कि सीएसके ने आईपीएल 2024 से 8 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। इसमें ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस भी शामिल हैं। प्रिटोरियस ने सीएसके के लिए दो सीजन खेला है। ड्वेन प्रिटोरियस को सीएसके ने आईपीएल 2022 के ऑक्शन में 50 लाख रुपये में खरीदा था। उन्हें 2023 सीजन के लिए एमएस धोनी की टीम में बरकरार रखा गया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by DWAINE PRETORIUS (@dwainep_29)

    सीएसके के लिए दो सीजन खेला था प्रिटोरियस ने

    दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज ने पिछले सीजन में 7 मैच खेले और 44 रन बनाते हुए 6 विकेट लिए। प्रिटोरियस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'सीएसके को धन्यवाद, यह शानदार रहा था।" उन्होंने कहा कि उन्होंने एमएस धोनी की टीम के साथ अपने 2 साल के कार्यकाल के दौरान बहुत कुछ सीखा। सीएसके ने इसके अलावा सीएसके ने बेन स्टोक्स को रिलीज कर दिया है।

    रिलीज किए गए खिलाड़ीः- बेन स्टोक्स (16.25 करोड़), ड्वेन प्रिटोरियस (50 लाख), अंबाती रायडू (6.1 करोड़), सिसांडा मगला (50 लाख), सुभ्रांशु सेनापति (20 लाख), काइल जेमिसन (1 करोड़), भगथ वर्मा (20 लाख), आकाश सिंह (20 लाख)

    रिटेन किए गए खिलाड़ीः- एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, महेश तीक्षणा, ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, मुकेश चौधरी, शिवम दुबे, दीपक चाहर, मिशेल सैंटनर, निशांत सिंधु, राजवर्धन हंगरेकर, अजय मंडल, शेख रशीद, सिमरनजीत सिंह और प्रशांत सोलंकी

    खबरें और भी