Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024: MS Dhoni ने अपने बल्‍ले पर बचपन के दोस्‍त की दुकान का लगाया स्‍टीकर, फोटो हुई वायरल

    Updated: Thu, 08 Feb 2024 01:09 PM (GMT+05:30)

    चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के कप्‍तान एमएस धोनी आईपीएल 2024 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। ट्रेनिंग के दौरान एमएस धोनी एक बल्‍ले का उपयोग करते हुए दिखे जिसमे ...और पढ़ें

    एमएस धोनी ने बल्‍ले के जरिये बचपन के दोस्‍त की दुकान का प्रमोशन किया
    एमएस धोनी ने बल्‍ले के जरिये बचपन के दोस्‍त की दुकान का प्रमोशन किया

    HighLights

    1. एमएस धोनी रांची में बल्‍लेबाजी का अभ्‍यास करते हुए नजर आए
    2. एमएस धोनी के बल्‍ले पर बचपन के दोस्‍त की दुकान का फोटो लगा दिखा
    3. एमएस धोनी आईपीएल 2024 में एक बार फिर क्रिकेट एक्‍शन में नजर आएंगे

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के कप्‍तान एमएस धोनी ने आगामी सीजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। एमएस धोनी रांची में ट्रेनिंग कर रहे हैं। सीएसके के कप्‍तान के बल्‍ले का एक फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एमएस धोनी नेट्स पर जिस बल्‍ले से ट्रेनिंग कर रहे थे, उस पर 'प्राइम स्‍पोर्ट्स' का स्‍टीकर लगा है।

    फैंस ने सोशल मीडिया के जरिये पता किया कि यह धोनी का अपने बचपन के दोस्‍त की दुकान का प्रचार करने का अनोखा तरीका है। एमएस धोनी कई बार बता चुके हैं कि बचपन से उन्‍हें कितने लोगों का समर्थन मिला और उन दोस्‍तों का प्‍यार अब भी बरकरार है।

    धोनी को अपने दोस्‍त की मदद से ही पहली बार करियर में बैट स्‍पॉन्‍सर मिला था। 2016 बायोपिक ड्रामा एमएस धोनी: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी में क्रिकेटर का अपने दोस्‍तों के प्रति लगाव बड़ी स्‍क्रीन पर दिखाया गया था। एमएस धोनी के बचपन के दोस्‍त परमजीत सिंह पूर्व भारतीय कप्‍तान के समर्थक रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: CSK को छठी बार चैंपियन बनाने के लिए धोनी हैं तैयार! IPL 2024 से पहले कैप्टन कूल की ये तस्वीर देख खौफ में सभी टीमें!

    आईपीएल 2024 में नजर आएंगे धोनी

    एमएस धोनी आईपीएल 2024 में क्रिकेट एक्‍शन में नजर आएंगे। धोनी आगामी सीजन में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की कप्‍तानी करेंगे। पिछले साल सीएसके को चैंपियन बनाने के बाद धोनी ने पुष्टि की थी कि वो एक साल और खेलने के लिए लौटेंगे। इस प्रकार धोनी ने संन्‍यास की खबरों को बकवास करार दिया था।

    खबरें और भी

    पहले भी कर चुके हैं प्रचार

    यह पहला मौका नहीं जब एमएस धोनी अपने बल्‍ले के जरिये किसी कंपनी का प्रचार कर रहे हो। पिछले साल आईपीएल में धोनी ने अपने बल्‍ले पर पुराने स्‍पॉन्‍सर के स्‍टीकर लगाकर सीजन बिताया था। यह धोनी की तरफ से सभी पुराने स्‍पॉन्‍सर को शुक्रिया अदा था, जिन्‍होंने उनकी मदद की। 2019 वर्ल्‍ड कप में भी धोनी ने कई बल्‍ले अलग-अलग ब्रांड के स्‍टीकर के साथ उपयोग किए थे।

    यह भी पढ़ें: आईपीएल में 2-3 साल और खेलेंगे MS Dhoni! CSK के तेज गेंदबाज ने कप्तान धोनी के कमबैक पर शेयर किया फैंस की धड़कने बढ़ाने वाला अपडेट