Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रांची की गलियों में Rolls Royce घूमाते नजर आए MS Dhoni, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला VIDEO

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Wed, 26 Jul 2023 07:40 PM (IST)

    MS Dhoni driving Rolls Royce भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में माही रोल्स रॉयस कार क ...और पढ़ें

    MS Dhoni driving Rolls Royce- Pic Credit- Twitter
    MS Dhoni driving Rolls Royce- Pic Credit- Twitter

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से तीन साल पहले संन्यास ले चुके हैं, लेकिन आज भी माही की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है। धोनी चाहे जहां रहें कैमरा हमेशा उनको ढूंढ ही लेता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर माही का एक वीडियो धूम मचाए हुए हैं। वीडियो में धोनी रांची की गलियों में लग्जरी कार रोल्स रॉयस घूमाते हुए नजर आ रहे हैं।

    रोल्स रॉयस घूमाते दिखे माही

    दरअसल, इंस्टाग्राम पर धोनी के एक फैन ने माही का यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पूर्व भारतीय कप्तान रोल्स रॉयस कार को चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। माही कार चलाते समय अपनी ही धुन में नजर आ रहे हैं और उनका पूरा ध्यान ड्राइविंग पर है। माही की रोल्स रॉयस कार का रंग वीडियो में नीला दिख रहा है और लुक वाइस कार बेहद शानदार दिख रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by subodh singh Kushwaha (@kushmahi7)

    बाइक-कार के शौकीन हैं धोनी

    एमएस धोनी को बाइक और कार चलाने का काफी शौक है। हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने माही के बाइक और कार कलेक्शन का एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था। वेंकटेश बाइक-कार का इतना बड़ा कलेक्शन देखकर खुद हैरान रह गए थे और उन्होंने लिखा था कि यह किसी शोरूम से कम नहीं है। बता दें कि धोनी के पास दुनिया के पास दुनिया की महंगी से महंगी बाइक और कार मौजूद हैं। माही जब घर पर रहते हैं, तो वह अक्सर ही अपनी पसंद की बाइक या कार लेकर सैर पर निकल जाते हैं।

    घुटने की सर्जरी से उबर रहे हैं माही

    आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने के बाद एमएस धोनी ने मुंबई में अपने घुटने की सर्जरी कराई थी। इन दिनों धोनी अपने घर पर इसी वजह से आराम फरमा रहे हैं। इसके बाद माही अपना रिहैब पूरा करेंगे। एमएस धोनी ने आखिरी सीजन साफ कर दिया गया था कि वह आईपीएल 2024 में भी खेलते हुए नजर आएंगे। माही ने कहा था कि यह फैसला उन्होंने फैन्स के लिए लिया है।

    खबरें और भी