Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024: MS Dhoni की एक झलक देखने को फैंस हुए बेकाबू, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ‘थाला’ का ये लुक

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 09:28 AM (IST)

    आईपीएल 2024 के आगाज में अब महज 10 दिन का समय बाकी है। 22 मार्च से आईपीएल 2024 की शुरुआत होनी है जिससे पहले सभी टीम के खिलाड़ी नेट्स में प्रैक्टिस कर र ...और पढ़ें

    IPL 2024 से पहले MS Dhoni की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब
    IPL 2024 से पहले MS Dhoni की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब

    HighLights

    1. IPL 2024 से पहले एमएस धोनी की वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
    2. धोनी की एक झलक देख फैंस हुए बेकाबू, सीएसके ने शेयर की वीडियो
    3. सीएसके टीम को अपनी कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जिता चुके हैं माही

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) मैदान के अंदर और बाहर खूब सुर्खियां बटोरते रहते हैं। उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। धोनी अक्सर फैंस का दिल जीतते हुए नजर आते है। हाल ही में सीएसके फ्रेंचाइजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में माही आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले प्रैक्टिस सेशन के लिए जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान धोनी की एक झलक देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इन दिनों माही का लुक भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है।

    IPL 2024 से पहले MS Dhoni की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब

    दरअसल, सीएसके (CSK) ने अपने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फैंस धोनी (MS Dhoni) को लेकर अपनी-अपनी मन की बात शेयर कर रहे हैं। एक फैन ने कहा कि हम यहां धोनी का इंतजार कर रहे हैं। मैं बस उन्हें अपना गल्वस एडजस्ट करते हुए देखना चाहता हूं और उन्हें चीयर करना चाहता हूं। पूरी दुनिया धोनी को चीयर करे, लेकिन चेन्नई के लोग के लिए वह हमारे थाला है। इसके अलावा दूसरे यूजर ने कहा कि धोनी को देखना मतलब हमने भगवान को देख लिया।

    इस वीडियो में कैप्टन कूल प्रैक्टिस सेशन के लिए जाते वक्त फैंस को देखकर हाथ हिलाते दिखे। माही आईपीएल 2024 से पहले पुराने अवतार में नजर आ रहे है। उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह लाल हेयर बैंड लगाए हुए दिख रहे हैं। धोनी आईपीएल 2024 में लंबे बालों के साथ खेलने उतरेंगे।

    यह भी पढ़ें: 'अब पाकिस्तानी हिंदू... 'CAA के लागू होने पर पाकिस्‍तानी मूल के हिंदू क्रिकेटर का रिएक्‍शन वायरल, पीएम मोदी को कहा धन्यवाद

    आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) को फाइनल में डकवर्थ लुईस नियम के जरिए 5 विकेट से जीत दर्ज की और पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में इस बार भी धोनी अपनी कप्तानी में सीएसके को खिताब जिताने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला सीएसके और आरसीबी (CSK vs RCB) के बीच एम चिंदबरम स्टेडियम में होगा।

    खबरें और भी