Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MS Dhoni समेत 5 भारतीय क्रिकेटर्स, जिनका पहला प्‍यार रह गया अधूरा

    Updated: Thu, 29 Aug 2024 06:48 PM (IST)

    क्रिकेटर्स और बॉलीवुड का रिश्ता पुराना है। अक्सर टीम इंडिया को बॉलीवुड पूरा सपोर्ट करता है। किसी भी बड़े मैच में या कोई इवेंट में बॉलीवुड हस्तियां जरू ...और पढ़ें

    5 Indian Cricketers, जिनका पहला प्यार रहा अधूरा
    5 Indian Cricketers, जिनका पहला प्यार रहा अधूरा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Indian Cricketers First Love Story Failed: कहते है कि जीवन में प्यार करना बेहद आसान होता है, लेकिन मुश्किल होता है उस प्यार को हमेशा के लिए पाना। प्यार दीवाना होता है मस्ताना भी होता है, लेकिन वो इश्क ही क्या जिसमें आपको दर्द न सहना पड़े।

    ऐसे कई भारतीय क्रिकेटर्स के किस्से रहे हैं, जिनके जीवन में हसनीएं तो कई आईं, लेकिन फिर भी वह पहला प्यार पाने में कामयाब नहीं हुए। कहते है ना कि किस्मत से बड़ा कुछ नहीं होता, जो होना होता है वह होकर रहता है। ऐसा ही कुछ भारतीय क्रिकेटर्स के साथ हुआ, जिनका पहला प्यार अधूरा रहा। आइए जानते हैं ऐसे 5 भारतीय क्रिकेटर्स के नाम।

    5 भारतीय क्रिकेटर्स, जिनका पहला प्यार रहा अधूरा

    1. युवराज सिंह (Yuvraj Singh)

    भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह की लव स्टोरी भी काफी चर्चा में रही।

    युवराज सिंह का नाम 'मोहब्बतें' फिल्म से सुर्खियों में आईं किम शर्मा के साथ जुड़ा। दोनों के बीच करीब चार साल का रिलेशन रहा, लेकिन फिर इनके रास्ते अलग हो गए।

    खबरें थी कि युवराज की मां शबनम को इन दोनों क रिश्ता पसंद नहीं था। युवराज ने साल 2016 में बॉलीवुड एकट्रेस हेजल से शादी रचाई।

    2. एम एस धोनी (MS Dhoni)

    एमएस धोनी का पहला प्यार अधूरा रह गया था। जब माही 20 साल के थे और भारतीय टीम में जगह बनाने की कोशिश में लगे हुए थे, उस वक्त उनकी मुलाकात प्रियंका झा से हुईं थी।

    दोनों के बीच धीरे-धीरे मोहब्बत पनपी, लेकिन प्रियंका कार एक्सीडेंट का शिकार हुईं और धोनी का पहला प्यार अधूरा रहा।

    धोनी ने फिर साक्षी रावत से 4 जुलाई 2010 को शादी की।

    3. विराट कोहली (Virat Kohli)

    विराट कोहली का नाम भारतीय फिल्म जगत की कुछ एक्ट्रेस के साथ जुड़ा। ब्राजील की एक मॉडल का नाम भी इसमें शामिल है। मॉडल का नाम इजाबेली लेएटी रहा, जिनके साथ कोहली लंबे समय तक संबंध में रहे, लेकिन साल 2017 में विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा से शादी कर उन्हें अपना हमसफर बनाया।

    यह भी पढ़ें: Virat Kohli एक बार फिर AI का हुए शिकार, शुभमन गिल की बुराई करने वाला वीडियो आग की तरह फैला

    4.इरफान पठान (Irfan Pathan)

    भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज रहे इरफान पठान का ऑस्ट्रेलिया में भारतीय राजनयिक की बेटी शिवांगी पर आया था। इन दोनों का रिलेशन करीब 10 साल तक चला, लेकिन इनके रिश्ते में दरार आईं और अंत में उन्होंने मॉडल सफा बेग से निकाह किया।

    खबरें और भी

    5. ऋषभ पंत (Rishabh Pant)

    टीम इंडिया के स्टार विकेकीपर ऋषभ पंत का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ जुड़ा। उर्वशी और पंत के बीच डेट की खबरें काफी सुर्खियों में रही, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि उर्वशी पंत को पसंद करती थी और पंत उन्हें नहीं ईशा नेगी को डेट कर रहे हैं।