Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs NZ: पहला T20I पत्नी संग देखने पहुंचे माही, तो होम क्राउड ने लगाए धोनी-धोनी के नारे, वीडियो हुआ वायरल

    By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Fri, 27 Jan 2023 08:24 PM (IST)

    MS Dhoni Spotted Ranchi Fans Chants on ground टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ अपने होम ग्राउंड रांची भार ...और पढ़ें

    MS Dhoni Spotted Ranchi Fans Chants on ground
    MS Dhoni Spotted Ranchi Fans Chants on ground

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ अपने होम ग्राउंड रांची भारतीय टीम को स्पोर्ट करने पहुंचे है। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टी-20 मैच से पहले माही ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों से मुलाकात भी की थी।

    इस दौरान उनके रांची में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों से भी मुलाकात की वीडियो तेजी से वायरल हुई थी। अब पहले टी-20 मैच के दौरान धोनी पत्नी साक्षी के साथ स्पॉट हुए। इस दौरान पूरे स्टेडियम में बैठे भारतीय फैंस धोनी को देखकर जोरों से चिल्लाने और हूटिंग करने लगे। 

    IND vs NZ 1st T20: पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम को सपोर्ट करने पहुंचे MS Dhoni

    बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 1st T20) के बीच खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले को देखने के लिए और भारतीय टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपनी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) के साथ रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचे है।

    बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस माही को स्टैंड्स पर देखकर बैठे देख फैंस तेजी से धोनी-धोनी के नारे लगाने लगे। इस दौरान फैंस के चिल्लाने की आवाज़े और हूटिंग सुनकर धोनी मुस्कुराते हुए फैंस को हाथ हिलाते हुए नजर आए।

    खबरें और भी

    What a Catch! वॉशिंगटन सुंदर ने दाएं ओर फुल डाइव लगाकर एक हाथ से लपका कैच, वीडियो ने मचाई तबाही