Mukul Choudhary ही नहीं, IPL के इस सीजन ने कई गुमनाम प्लेयर्स को रातों-रात बनाया स्टार
आईपीएल के हर सीजन युवाओं की ऐसी पौध देखने को मिलती है जो आगे चलकर इंटरनेशनल लेवल पर देश का नाम रौशन करती है। ...और पढ़ें

मुकुल बन गए हीरो।
HighLights
मुकुल चौधरी ने खेली अर्धशतकीय पारी
लखनऊ सुपर जायंट्स को दिलाई जीत
ये 4 प्लेयर भी इस सीजन कर चुके कमाल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल के हर सीजन युवाओं की ऐसी पौध देखने को मिलती है जो आगे चलकर इंटरनेशनल लेवल पर देश का नाम रौशन करती है। पहली-दूसरी बार आईपीएल खेल रहे कई युवा इस 19वें सीजन में एक पारी खेलकर रातों-रात स्टार बन गए हैं। उन्होंने लीग के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। ताजा उदाहरण मुकुल चौधरी का है।
मुकुल ने पलट दिया मैच
- गुरुवार को मुकुल ने कोलकाता नाइटराइडर्स के मुंह से जीत छीन ली और लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 अंक दिला दिए।
- 7 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मुकुल ने लखनऊ की डूबती नैया को पार लगाया।
- उन्होंने ज्यादातर समय स्ट्राइक अपने पास रखी और 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए।
- अपनी इस पारी में मुकुल ने 2 चौकों के अलावा 7 शानदार छक्के लगाए।
- उनके हैलीकॉप्टर शॉट देखकर फैंस को एमएस धोनी की याद आ गई।
- मुकुल के अलावा कुछ अन्य गुमनाम प्लेयर भी हैं जो इस सीजन रातोंरात स्टार बन गए हैं।
कूपर कोनोली
22 साल के कूपर कोनोली पर पंजाब किंग्स ने भरोसा जताया तो ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर ने अपने आप को साबित भी किया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ कूपर ने 44 गेंदों पर 72 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और इतने ही छक्के लगाए। कूपर की इस पारी की बदौलत पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया।
अशोक शर्मा
23 साल के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने IPL 2026 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 154.2 किमी/घंटा की तूफानी रफ्तार से गेंद डालकर सभी को चौंका दिया। यह 19वें सीजन की अब तक की सबसे तेज गेंद है। अशोक को गुजरात ने 90 लाख रुपये में खरीदा था। अशोक शर्मा डोमेस्टिक क्रिकेट में भी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं।
समीर रिजवी
चेन्नई सुपर किंग्स से आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले समीर रिजवी पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए थे। इस सीजन उनके पास पहले शतकवीर बनने का मौका था। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 8वें मैच में समीर ने 7 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 51 गेंदों पर 90 रन ठोक दिए थे।
खबरें और भी
प्रशांत वीर
आईपीएल 2026 से पहले हुए मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अनकैप्ड प्लेयर प्रशांत वीर पर 14 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च कर दिए। वह फ्रेंचाइजी में रवींद्र जडेजा की जगह भरने आए हैं। आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में प्रशांत ने 7 नंबर पर आकर 29 गेंदों पर 43 रन की उपयोगी पारी खेली। हालांकि, उनकी टीम यह मैच हार गई।