यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
VIDEO: जब ईशान किशन बन गए 'मलिंगा', दिग्गज खिलाड़ी ने दिया ऐसा रिएक्शन कि वायरल हो गया वीडियो
मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें ईशान किशन को लसिथ मलिंगा के प्रसिद्ध हेयरस्टाइल से मिलता-जुलता रंगीन विग लगाए देखा गया। ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस का खेमा खूब मस्ती करता दिखा। नवनियुक्त कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ प्री-सीजन कैंप का माहौल उत्साहित नजर आया। शुक्रवार को ईशान किशन ट्रेनिंग सत्र के दौरान अपने गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दिए। वह उनका हमशक्ल बनकर गेंदबाज एक्शन फॉलो करते हुए दिखे।
मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें ईशान किशन को लसिथ मलिंगा के प्रसिद्ध हेयरस्टाइल से मिलता-जुलता रंगीन विग लगाए देखा गया। ईशान अपनी शक्ल दिखाने के लिए मलिंगा के पास गए और मलिंगा के गेंदबाजी एक्शन की नकल करने में हाथ आजमाया। ईशान किशन ने जिस तरह से उनकी नकल उतारी। खुद की नकल करते हुए देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई और वह भी मस्ती में शामिल हो गए।
मुंबई इंडियंस ने शेयर किया वीडियो
ईशान किशन सप्ताह की शुरुआत में मुंबई इंडियंस के प्री-सीजन कैंप में शामिल हुए। विकेटकीपर-बल्लेबाज नवंबर 2022 के बाद पहली बार क्रिकेट के मैदान पर खेलते हुए दिखाई देंगे। ईशान मानसिक थकान के कारण साउथ अफ्रीका में हुई टेस्ट सीरीज से हट गए थे और तब से भारत के लिए नहीं खेले हैं। इसके अलावा रणजी ट्रॉफी में झारखंड टीम में हिस्सा नहीं लेने के चलते बीसीसीआई ने ईशान किशन का केंद्रीय अनुबंध समाप्त कर दिया है।
Malinga banne ka tareeka bohot 𝒌𝒆𝒛𝒖𝒂𝒍 hai Ishan Bhai 🤣💙#OneFamily #MumbaiIndians @ishankishan51 @malinga_ninety9 pic.twitter.com/3oOk4gjbVR
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 15, 2024
यह भी पढ़ें- रोहित ने नहीं दिया होता साथ तो MI से निकाल दिए जाते बुमराह, टीम के पूर्व खिलाड़ी ने कर दिया खुलासा
24 मार्च को MI करेगी अपने अभियान की शुरुआत
गौरतलब हो कि मुंबई इंडियंस 24 मार्च को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। सभी की निगाहें रोहित शर्मा पर होंगी क्योंकि भारत के कप्तान आने वाले दिनों में प्री-सीजन कैंप में शामिल होंगे।