Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर MI की पोस्ट ने खींचा फैंस का ध्यान, World Cup 2023 को लेकर की भविष्यवाणी

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 10:42 AM (IST)

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था (ISRO) ने बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर स्पेस क्रॉफ्ट की सफल सॉफ्ट लैंडिंग कराई। भारत ने 14 जुलाई को चंद्रयान- ...और पढ़ें

    Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग। एक मैच के दौरान रोहित।
    Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग। एक मैच के दौरान रोहित।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने बुधवार की शाम को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में स्पेस क्रॉफ्ट उतारकर इतिहास रच दिया। भारत ऐसा करने वाला वाला पहला देश बना। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद पूरे देश ने खुशी जाहिर की। वहीं, आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने एक्स हैंडल पर एक रोचक पोस्ट कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

    गौरतलब हो कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था (ISRO) ने बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर स्पेस क्रॉफ्ट की सफल सॉफ्ट लैंडिंग कराई। भारत ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च किया था। इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर पानी की तलाश करना है। चंद्रयान की सफलता के बाद जहां पूरे देश ने जश्न मनाया वहीं, मुंबई इंडियंस ने साल 2019 के फेल हुए चंद्रयान-2 और वनडे विश्वकप हराने की तस्वीर साझा कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

    मुंबई इंडियंस ने शेयर की मजेदार पोस्ट

    मुंबई इंडियंस ने अपने एक्स हैंडल पर दो तस्वीर शेयर की है। पहली तस्वीर में साल 2019 में चंद्रयान-2 के असफल होने के बाद पूर्व इसरो प्रमुख दिखाई दे रहे हैं। वहीं, उसी से जुड़ी हुई साल 2019 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के आउट होने के बाद पवेलियन लौटने की तस्वीर साझा की है। दूसरी तस्वीर में साल 2023 में सफल हुए चंद्रयान-3 के बाद इसरो प्रमुख दिखाई दे रहे हैं। वहीं, इसके साथ लगी हुई तस्वीर में सर्चिंग करने का चिन्ह बना हुआ है।

    वनडे विश्व कप के लिए कर दी भविष्यवाणी

    दरअसल, भारत साल 2019 में चांद पर पहुंचने में असफल रहा था। वहीं, संयोग से भारतीय टीम भी 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। एमआई ने समानताएं दिखाते हुए यह उम्मीद जताई है कि साल 2023 का वनडे वर्ल्ड कप (World Cup 2023) भारत आएगा। चंद्रयान-3 जैसे सफल हुआ है, वैसे ही भारत रोहित की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड जीतने में सफल होगी।

    खबरें और भी