यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hardik Pandya से तलाक की खबरों के बीच Natasa Stankovic का आया पहला रिएक्शन, Video ने मचा दिया तहलका
नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर नाम में बदलाव किया है और उसमें से पांड्या हटा लिया है। इसी कारण ये चर्चा हुई है कि क्या दोनों अलग हो रहे हैं। नताशा आईपीए ...और पढ़ें

HighLights
- नताशा स्टानकोविच ने इंस्टाग्राम से हटाया पांड्या का नाम
- हार्दिक पांड्या और नताशा के तलाक की खबरें तेज
- तलाक की खबरों के बीच नताशा का पहला रिएक्शन वायरल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टानकोविच के तलाक की खबरें इस समय हवा में तैर रही हैं। इस खबर ने जमकर हंगामा मचा रखा है। बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक में इस बात पर चर्चा है कि आखिर क्या वाकई में हार्दिक और नताशा अलग हो रहे हैं। अभ इन खबरों के बीच नताशा का पहला रिएक्शन आया है। उनके रिएक्शन के इस वीडियो ने हंगामा मचा दिया है।
नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर नाम में बदलाव किया है और उसमें से पांड्या हटा लिया है। इसी कारण ये चर्चा हुई है कि क्या दोनों अलग हो रहे हैं। नताशा आईपीएल 2024 में भी पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की चीयर करने स्टेडियम में नहीं दिखी जिसने और बातें को तेज कर दिया है।
View this post on Instagram
नताशा ने कहा ये
इस बीच नताशा एक शख्स के बाद घूमती नजर आईं। पैपराजी ने उन्हें देख लिया और फोटो खीचंते दौरान जब किसी ने नताशा से हार्दिक के साथ तलाक की खबरों के बारे में पूछा तो नताशा ने सिर्फ दो शब्द कहे और चली गईं। नताशा ने कहा, "थैंक्यू।" इंस्टाबॉलीवुड नाम के इंस्टा हैंडल ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। अब इस जवाब ने और नताशा को किसी और के साथ घूमता देख तलाक की खबरों को और हवा मिल गई है।
दो बार की शादी
इन दोनों के साथ होने की खबरें कोविड-19 के बीच 2020 में आई थीं। पांड्या ने बोट पर नताशा को प्रपोज किया था। तब से ये दोनों साथ में थे। इसके बाद पिछले साल ही दोनों ने दो बार शादी की। पहली शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई थी तो दूसरी क्रिश्चियन रीति रिवाज से। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम अगसत्या है।