Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Natasa Stankovic Net Worth: जानें कितनी है हार्दिक पांड्या की पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक की नेटवर्थ, कैसे कमाए करोड़ों रुपये?

    Updated: Fri, 19 Jul 2024 08:47 AM (IST)

    भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा नताशा स्टेनकोविक अलग हो गए हैं। दोनों ने बीते गुरुवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर इस बात की जा ...और पढ़ें

    नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या का हो गया तलाक (PC- Natasa Stankovic insta)
    नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या का हो गया तलाक (PC- Natasa Stankovic insta)

    HighLights

    1. भारतीय क्रिकेटर हार्दक पांड्या ने नताशा स्टानकोविच से लिया तलाक
    2. कितनी है नताशा स्टानकोविच की नेटवर्थ
    3. हार्दिक और नताशा का शादी चली 4 साल

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से अलग हो गए हैं। दोनों ने गुरुवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर ये जानकारी दी। इसी के साथ दोनों का तकरीबन चार साल का रिश्ता भी खत्म हो गया। नताशा यूं तो बॉलीवुड में 2012-13 से काम कर रही हैं लेकिन हार्दिक से शादी करने के बाद उनकी शोहरत रातों-रात बढ़ गई।

    नताशा ने एड फिल्म, एंडोरसमेंट, म्यूजिकल वीडियो में काम किया। इन्हीं के जरिए उन्होंने अपनी कमाई की। हार्दिक से शादी के बाद भी उनका काम जारी रहा और उनकी कमाई भी। हम आपको बताएंगे कि तलाक के समय नताशा की नेटवर्थ कितनी है।

    यह भी पढ़ें- Hardik Pandya और Natasa Stankovic का हो गया तलाक, लेकिन बेटे अगस्त्य की देखभाल का जिम्मा कौन लेगा? सेलिब्र‍िटी कपल ने लिया ये फैसला

    नताशा के पास कितना पैसा?

    एक अनुमान के मुताबिक नताशा की नेटवर्थ तकरीबन 20 करोड़ रुपये है। उन्होंने ये रकम मॉडलिंग, डांस, विज्ञापन के जरिए कमाई है। आगे भी वह बॉलीवुड में काम जारी रख अपनी कमाई करेंगे। इसके अलावा तलाक के बाद हार्दिक से भी उन्हें एलिमनी मिल सकती है और ये रकम अच्छी खासी हो सकती है। इसके बाद नताशा की नेटवर्थ में और इजाफा हो सकता है।

    सर्बिया की हैं नताशा

    नताशा सर्बिया की हैं। वहीं उनका जन्म हुआ। बॉलीवुड की चकाचौंध ने नताशा को अपनी तरफ खींचा और वह यहाँ आ गईं। बॉलीवुड में आकर उन्होंने मॉडलिंग की, फिर धीरे-धीरे अपने पैर जमाए। नताशा के डांस के चर्चे भी जमकर होते हैं। वह कई म्यूजिकल वीडियो में नजर आईं। कुछ दिन पहले हालांकि वह अपने बेटे को लेकर मुंबई छोड़कर सर्बिया चली गईं हैं। अब देखना होगा कि वह बॉलीवुड में कब वापसी करेंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- तलाक के बाद Hardik Pandya की कटेगी जेब, Natasa Stankovic को देनी पड़ेगी इतनी मोटी रकम!