Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    काउंटी में एशेज की जंग! 8 गेंद तक चला Nathan Lyon और Ben Stokes के बीच संघर्ष, अंत में इस खिलाड़ी ने मारी बाजी; अब वीडियो हुआ वायरल

    Updated: Sun, 19 May 2024 04:13 PM (IST)

    पहली पारी में लंकाशायर की गेंदबाजी के आगे डरहम के बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा। नॉथन लियोन की गेंदबाजी के आगे बेन स्टोक्स भी परेशान दिखे। नॉथन लियोन ...और पढ़ें

    नाथन लियोन नेबेन स्टोक्स को 10वीं बार किया आउट। फोटो- ANI
    नाथन लियोन नेबेन स्टोक्स को 10वीं बार किया आउट। फोटो- ANI

    HighLights

    1. नाथन लियोन ने 10वीं बार बेन स्टोक्स को किया आउट
    2. नाथन लियोन की 8 गेंद ही खेल सके बेन स्टोक्स
    3. 16 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हुए बेन स्टोक्स

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। काउंटी चैंपियनशिप में एशेज के दो कट्टर प्रतिद्वंदियों के बीच एक रोचक जंग देखने को मिली। इस लड़ाई में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन ने बाजी मारी और इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को हराया।

    दरअसल, विटैलिटी काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन में लंकाशायर और डरहम के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। नाथन लियोन लंकाशायर की तरफ से तो बेन स्टोक्स डरहम की तरफ से खेल रहे हैं। मैच के दूसरे दिन दोनों के बीच एक मजेदार लड़ाई देखने को मिली। अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    लंकाशायर और डरहम के बीच मुकाबला

    पहली पारी में लंकाशायर की गेंदबाजी के आगे डरहम के बल्लेबाजों को संघर्ष करते हुए देखा गया। नाथन लियोन की गेंदबाजी के आगे बेन स्टोक्स भी परेशान दिखे। नाथन लियोन ने बेन स्टोक्स को आउट करने के लिए दो स्लिप और शॉर्ट लेग पर फील्ड की सजावट करके रखी। बेन स्टोक्स कुछ गेंदों को तो खेल गए, लेकिन अंत जीत नाथन लियोन की हुई।

    यह भी पढ़ें- MS Dhoni ने गुस्से में नहीं मिलाया RCB के खिलाड़ियों से हाथ, 'एंग्री मैन' माही के इन विवादों के कारण IPL करियर पर लगा दाग!

    8 गेंदबाज लियोन ने किया आउट

    नाथन लियोन ने बाहर की तरफ गेंद की और बेन स्टोक्स के बल्ले का किनारा लेकर गेंद दूसरी स्लिप पर खड़े टॉम ब्रूस के हाथों में चली गई। दोनों के बीच 8 गेंद तक संघर्ष चला और आखिर में बेन स्टोक्स 16 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हुए। नाथन लियोन ने बेन स्टोक्स को 10वीं बार अपना शिकार बनाया। नाथन लियोन में डरहम के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- CSK की हार से बुरी तरह टूट गए MS Dhoni, RCB के प्लेयर्स से बिना हाथ मिलाए लौटे; फिर Kohli ने जीत लिया दिल- VIDEO