Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नवदीप सैनी ने मैच ड्रॉ कराने के लिए की नौटंकी, चोट का बहाना कर मैदान पर लगाई लोट, Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

    Updated: Tue, 22 Oct 2024 02:15 PM (GMT+05:30)

    नवदीप सैनी ने रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ कुछ ऐसा कर दिया जिससे उनकी जमकर चर्चा हो रही है। दिल्ली की तरफ से खेल रहे नवदीप ने मैच ड्रॉ कराने के ल ...और पढ़ें

    नवदीप सैनी ने रणजी ट्रॉफी में किया गजब काम
    नवदीप सैनी ने रणजी ट्रॉफी में किया गजब काम

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी का इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नवदीप मैदान पर लेटे हुए अपना इलाज करा रहे हैं। लेकिन ये पूरी तरह से नौटंकी है। नवदीप ने रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ खेले गए मैच में अपनी टीम दिल्ली की लाज बचाने के लिए ये नौटंकी की। इस गेंदबाज ने जिस अंदाज में ये सब किया उसे देख किसी की भी हंसी छूट जाए।

    तमिलनाडु के खिलाफ मैच ड्रॉ कराने के लिए दिल्ली के बल्लेबाजों को ज्यादा से ज्यादा समय मैदान पर बिताना था और विकेट नहीं खोने थे। ऐसे में नवदीप ने फर्जी चोट का बहाना कर समय बर्बाद किया। नवदीप ने जिस तरह से ये हरकत की उसे देख तमिलनाडु के खिलाड़ी भी हंसने लगे।

    यह भी पढ़ें- Ranji Trophy : मुंबई टीम से ड्रॉप होने के बाद छलका Prithvi Shaw का दर्द, 3 शब्दों में बताया अपने मन का हाल

    पहले कहा ठीक हूं फिर मैदान पर गिरे

    नवदीप बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी गेंदबाज ने एक बाउंसर फेंकी। नवदीप गेंद से बचने के लिए झुके, लेकिन गेंद उनके हेलमेट पर लग गई। इसके बाद नवदीप खड़े हुए और गेंदबाज की तरफ इशारा करते हुए बताया कि मैं ठीक हूं। यहां तक सब ठीक था, लेकिन तभी नवदीप के दिमाग में कुछ आया और फिर उन्होंने फीजियो की तरफ इशारा किया। इस दौरान उन्होंने अपना हाथ सिर पर रख लिया था। थोड़ी दूर चलने के बाद नवदीप मैदान पर ही लेट गए। ये देख तमिलनाडु के खिलाड़ी भी हंसने लगे।

    माना जाता है गंभीर का खास

    नवदीप को गौतम गंभीर का खास माना जाता है। गंभीर जब दिल्ली के कप्तान थे तब उन्होंने हरियाणा से नवदीप कौ दिल्ली में लाने के लिए लड़ाई लड़ी थी और डीडीसीए मैनेजमेंट से लड़ बैठे थे। नवदीप को अपनी कप्तानी में उन्होंने खिलाया और निखारा। नवदीप भी गंभीर को अपनी सफलता का श्रेय देते हैं।

    खबरें और भी

    गंभीर जब से टीम इंडिया के कोच बने है तब से इस बात को लेकर चर्चा है कि लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे नवदीप की वापसी हो सकती है। हालांकि, अभी तक ऐसा हुआ नहीं है। नवदीप ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच साल 2021 में खेला था।

    यह भी पढ़ें- Ranji Trophy 2024: 42 बार की चैंपियन मुंबई को लगा करारा झटका, Prithvi Shaw ड्रॉप, सूर्या हुए रिलीज; ये है वजह