Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा की एक्‍ट्रेस को भेजे गंदे मैसेज, राजस्‍थान रॉयल्‍स के तलाकशुदा क्रिकेटर का कड़वा सच आया सामने- Video

    Updated: Sun, 31 May 2026 05:56 PM (IST)

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने दावा किया है कि राजस्थान रॉयल्स के तलाकशुदा क्रिकेटर ने उन्हें बार-बार मैसेज भेजे जिसके कारण उन ...और पढ़ें

    एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने किया बड़ा दावा

    एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने किया बड़ा दावा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर टीवी सीरीयल तारक मेहता का 'उल्टा चश्मा' में काम करने वाली एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने दावा किया है कि आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स का एक तलाकशुदा क्रिकेटर उनके लगातार मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। नेहल ने क्रिकेटर का नाम तो नहीं बताया है लेकिन कहा है कि वह तलाकशुदा है।

    एक्ट्रेस के मुताबिक, ये क्रिकेटर बार-बार उन्हें मैसेज कर रहा था और ब्यूटीफुल, हॉट जैसे कमेंट कर रहा था। इससे परेशान होकर एक्ट्रेस ने उसे ब्लॉक कर दिया।

    परेशान हो गई थीं एक्ट्रेस

    नेहल ने सुनो इंडिया नाम के पॉडकास्ट पर इस बात का खुलासा किया। उनसे जब पूछा गया कि क्या उन्हें कभी ऐसे मैसेज मिले हैं जिन्हें देख वह हैरान रह गईं हो? इस पर नेहाल ने कहा, "क्या मुझे नाम लेना चाहिए? वह ज्यादा जाना-माना नाम नहीं है। वह राजस्थान रॉयल्स से है तलाकशुदा है। मैं आपको अभी दिखा सकती हूं। अगर मैं उसे मैसेज करूंगी तो वो दोबारा मैसेज करना शुरू कर देगा। मैं उससे बात नहीं करना चाहती।"

    उन्होंने आगे कहा, "वह मेरे स्टेटस पर हॉट, ब्यूटीफुल जैसे कमेंट करता था। मैंने उनसे कहा था कि मुझे आपसे बात नहीं करनी है आप मैसेज मत करो। कुछ दिनों के लिए ये बंद होगा और फिर कुछ दिन बाद दोबारा शुरू हो जाएगा। फिर वो मेरे स्टेटस पर मैसेज करता। अभी मैंने ब्लॉक ही कर दिया।"

     

    फाइनल में नहीं पहुंच सकी राजस्थान

    राजस्थान ने आईपीएल-2026 में दमदार खेल दिखाया और दूसरे क्वालिफायर तक का सफर तय किया। हालांकि, गुजरात टाइटंस ने उसे हरा दिया। इसी के साथ उसका सफर थम गया। राजस्थान की तरफ से इस सीजन वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर चला और उन्होंने तूफानी रफ्तार में रन बनाए।

    यह भी पढ़ें- '3 ओवरों में ही हो जाएगा RCB का काम तमाम', फाइनल से पहले पूर्व कप्तान ने मौजूदा विजेता को चेताया

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: फाइनल से पहले विजय माल्‍या ने कन्नड़ में किया पोस्‍ट, इतिहास रचने से एक जीत दूर है RCB