Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NZ vs SA: एक सीरीज, दो कप्तान... न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनाई अलग रणनीति; किस-किसको मिला मौका?

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 09:32 AM (IST)

    टी20 विश्व कप 2026 में भारत से हार के बाद, न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20आई श्रृंखला के लिए अपनी टीम की घोषणा की है, जो 15 म ...और पढ़ें

    NZ vs SA T20I: न्यूजीलैंड टीम का एलान

    NZ vs SA T20I: न्यूजीलैंड टीम का एलान

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अपने अगले मिशन की ओर बढ़ चुकी है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20आई सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का एलान हो गया है। पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज 15 मार्च से होना है। 

    न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया है कि मिचेल सेंटनर और टॉम लैथम टी20आई सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। सैंटनर पहले तीन टी20आई में कप्तानी करेंगे, जबकि लैथम आखिरी दो मैचों में टीम का नेतृत्व करेंगे।

    NZ vs SA T20I: न्यूजीलैंड टीम का एलान

    दरअसल, सैंटनर और कई अन्य स्टार खिलाड़ियों को हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आराम दिया गया था, ताकि वे आने वाले दौरों के लिए तैयार रहें। टॉम लैथम लगभग तीन साल बाद टी20आई में खेलेंगे। उन्हें हाल के प्रदर्शन के आधार पर फिर से टीम में शामिल किया गया है।

    विश्व कप स्क्वॉड के 8 प्लेयर्स को चुना गया

    वहीं, टी20 विश्व कप स्क्वॉड से 8 प्लेयर्स को साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए चुना गया है। मिचेल सैंटरन, डेवोन कॉनवे और लॉकी फर्ग्यूसन शुरुआती मैच के लिए टीम के साथ रहेंगे। वहीं, काइल जैमीसन, कोल मैककॉन्ची, जिमी नीशम, बेन सियर्स और ईश सोढ़ी पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध हैं।

    फिन एलन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र और टिम सीफर्ट जैसे कई सीनियर खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के बाद आराम दिया गया है। 

    न्यूजीलैंड के सेलेक्टर ने क्या कहा?

    न्यूजीलैंड के चयनकर्ता गेविन लार्सन ने टीम के चयन पर कहा, "हमने टीम चुनने में व्यावहारिकता दिखाई है। हमारे पास अलग-अलग कौशल वाले खिलाड़ियों की गहराई है, जो हमें कुछ खिलाड़ियों को आराम देने और नए खिलाड़ियों को मौका देने का अवसर देती है।"

    खबरें और भी

    लार्सन ने आगे कहा, "यह कई खिलाड़ियों के लिए टी20 टीम में नियमित स्थान पाने का अच्छा मौका है, खासकर नए वर्ल्ड कप साइकल की शुरुआत में।"

    NZ vs SA: न्यूजीलैंड की टी20I टीम

    मिचेल सैंटनर (कप्तान) (पहले से तीसरे मैच), केटीन क्लार्क (चौथे और पांचवें मैच), जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर (विकेटकीपर) (चौथे और पांचवां), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर) (पहले से तीसरे मैच), लॉकी फर्गसन (दूसरे से तीसरे), जक फॉल्केस, बेवोन जैकब्स, काइल जैमिसन, निक केली, टॉम लाथम (कप्तान) (चौथे से पांचवें), जे डेन लेनोक्स (चौथे से पांचवें), कोल मैककोन्ची, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: 'सिर्फ भगवान का प्लान नहीं...', Gautam Gambhir के 1.4 बिलियन वाले पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

    यह भी पढ़ें- NZ vs SA: फिन एलेन ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में बना डाला 'हवाई रिकॉर्ड', कोई भारतीय बल्‍लेबाज आस-पास भी नहीं