IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल पाएंगे नीतीश रेड्डी या नहीं? सामने आया बड़ा अपडेट
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में चोट लग गई थी। इसी कारण वह आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरी ...और पढ़ें

नीतीश कुमार रेड्डी इस समय चोट से परेशान हैं

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में चोटिल हुए टीम इंडिया के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी का इंतजार सभी को है। हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद टीम में आए रेड्डी अब खुद अपनी चोट के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। उनको इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया है, लेकिन सवाल ये है कि क्या वह खेल पाएंगे या नहीं?
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से हो रही है। नीतीश को इस दौरे के लिए टीम में तो चुना गया है, लेकिन उनका खेलना पक्का नहीं लग रहा है।
मिली अहम सलाह
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने नीतीश रेड्डी को अपने आराम का समय बढ़ाने की सलाह दी है। उन्होंने अभी तक अपना रिहैब शुरू नहीं किया है। वह इसी चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेले थे। इसी कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे। नीतीश रेड्डी को क्वाड्रीकैप इंजुरी हुई है।
मैनेजमेंट उन पर करीबी तौर पर निगाह रखे हुए है और अगले महीने वापसी की उम्मीद कर रहा है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उनकी वापसी मुश्किल लग रही है। बहुत संभव है कि वह जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में वापसी करें। इस बारे में सेलेक्टर्स फैसला करेंगे।
सूर्यांश को मिली जगह
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में नीतीश की जगह पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को टीम में जगह मिली थी। दूसरे टी20 में उन्होंने डेब्यू भी किया था। इंग्लैंड सीरीज में भी वह टीम का हिस्सा होंगे। बहुत संभावना है कि वनडे सीरीज तक अगर नीतीश फिट नहीं हो पाते हैं तो फिर सूर्यांश को मौका मिल जाए।