Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ 3rd ODI: Nitish Reddy ने आखिरी वनडे में किया कमाल, कीवी टीम के खिलाफ जड़ी फिफ्टी

    Updated: Sun, 18 Jan 2026 08:29 PM (IST)

    नितीश रेड्डी ने 92.98 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की और 57 गेंदों पर 53 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्‍होंन 2 चौके और 2 छक्‍के भी लगाए। यह नितीश के ...और पढ़ें

    नितीश रेड्डी का अर्धशतक।

    नितीश रेड्डी का अर्धशतक।

    HighLights

    1. नितीश कुमार ने बनाए 53 रन 

    2. कोहली के साथ 88 रन जोड़े

    3. इंदौर में खेला जा रहा मुकाबला

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंदौर के होल्‍कर स्‍टेडियम में रविवार को भारतीय ऑलराउंडर नितीश रेड्डी ने अर्धशतक लगाया। टॉप ऑर्डर के फेल होने के बाद नितीश ने विराट कोहली के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 88 गेंदों पर 88 रन की साझेदारी हुई।

    हालांकि, तेजी से रन बनाने के प्रयास में नितीश कैच आउट हुए। नितीश पुल शॉट खेलने की कोशिश करते हैं और गेंद शॉर्ट मिडविकेट पर खड़े यंग के हाथों में जाती है। क्रिस्टियन क्लार्क के खाते में यह विकेट गया।

    2 चौके और 2 सिक्‍स लगाए

    नितीश ने 92.98 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की और 57 गेंदों पर 53 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्‍होंन 2 चौके और 2 छक्‍के भी लगाए। यह नितीश के वनडे करियर का पहला अर्धशतक है। इतना ही नहीं एकदिवसीय करयिर में यह उनका बेस्ट स्‍कोर है।

    19 अक्‍टूबर 2025 को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में वनडे डेब्‍यू करने वाले नितीश ने आज से पहले तक खेले 3 वनडे की 3 पारियों में 23.50 की औसत और 112 की स्‍ट्राइक रेट से 47 रन बनाए थे। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्‍कोर 20 रन था।

    खबरें और भी

    8 ओवर गेंदबाजी भी की

    तीसरे वनडे में नितीश को गेदबाजी का भी पर्याप्‍त मौका मिला। हालांकि, वह भारत को कोई सफलता नहीं दिला पाए। नितीश ने 8 ओवर गेंदबाजी की और 6.60 की इकोनॉमी से 53 रन दिए। इस दौरान उनका विकेट का बॉक्‍स खाली रहा।

    सुंदर के चोटिल होने के बाद मिला मौका

    वडोदरा में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए थे। ऐसे में राजकोट में खेले गए दूसरे मुकाबले में नितीश कुमार को प्‍लेइंग 11 में मौका मिला। दूसरे वनडे में वह फेल रहे, ऐसे में नितीश की जगह पर सवाल भी उठने लगे थे। राजकोट में नितीश ने 21 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली थी। वहीं गेंदबाजी में उन्‍होंने 2 ओवर किए थे और 13 रन देकर कोई सफलता प्राप्‍त नहीं की थी।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ 3rd ODI: Glenn Phillips ने इंदौर में मचाया कोहराम, तूफानी शतक लगाकर बढ़ाई भारत की टेंशन

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ 3rd ODI: गिल ब्रिगेड के सामने 37 साल पुरानी साख बचाने की चुनौती, इंदौर में आज ‘करो या मरो’ मुकाबला