विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nitish Reddy ने डटकर किया कंगारुओं का सामना, भारत के लिए बने संकटमोचक; पिता को रोता देख क्रिकेटर बनने की ठानी थी

Published: Fri, 06 Dec 2024 02:35 PM (IST)

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्‍ट एडिलेड में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने ...और पढ़ें

नीतीश रेड्डी ने भारत का स्‍कोर 180 तक पहुंचाया।
नीतीश रेड्डी ने भारत का स्‍कोर 180 तक पहुंचाया।

HighLights

  1. भारत ने पहली पारी में बनाए 180 रन
  2. नीतीश रेड्डी ने खेली 42 रन की पारी
  3. यशस्‍वी जायसवाल का नहीं खुला खाता

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्‍ट की पहली पारी में भारतीय टीम 180 रन पर ढेर हो गई। कोई भी भारतीय बल्‍लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगाया पाया।

हालांकि, अपने करियर का दूसरा ही टेस्‍ट खेल रहे नीतीश रेड्डी ने कंगारू गेंदबाजों का डटकर सामना किया। रेड्डी भारतीय लाइनअप में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज रहे।

रेड्डी ने खेली 42 रन की पारी

नीतीश रेड्डी ने 77.78 की स्‍ट्राइक रेट से 54 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 3 चौके और 3 ही छक्‍के लगाए। मिचेल स्‍टार्क की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह ट्रेविस हेड के हाथों कैच आउट हुए।

रेड्डी के अलावा सलामी बल्‍लेबाज केएल राहुल ने 64 गेंदों पर 37 रन, शुभमन गिल ने 51 गेंदों पर 31 रन, रविचंद्रन अश्विन ने 22 गेंदों पर 22 रन और ऋषभ पंत ने 35 गेंदों पर 21 रन बनाए।

पिछले टेस्‍ट से ही किया था डेब्‍यू

  • नीतीश रेड्डी ने बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में टेस्‍ट डेब्‍यू किया था।
  • ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए इस टेस्‍ट में उन्‍होंने 79 रन बनाए थे और 1 विकेट भी चटकाया था।
  • रेड्डी ने पर्थ टेस्‍ट की पहली पारी में 59 गेंदों पर 41 रन बनाए थे।
  • इस दौरान उन्‍होंने 6 चौके और 1 छक्‍का लगाया था।
  • दूसरी पारी में वह 27 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
  • ऑस्‍ट्रेलिया की दूसरी पारी में उन्‍होंने मिचेल मार्श को बोल्‍ड भी किया था।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: मिचेल स्टार्क ने लिया पर्थ का बदला, यशस्वी जायसवाल को 'गोल्डन डक' पर किया आउट, इस मामले में बने नंबर-1

रेड्डी ने भारतीय पारी को संभाला

भारतीय टीम ने 106 के स्‍कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद नीतीश रेड्डी ने अश्विन के साथ पारी को संभाला। दोनों ने 7वें विकेट के लिए 32 रन जोड़े। 39वें ओवर में रविचंद्रन और हर्षित राणा ने अपना विकेट गंवाया। इसके बाद रेड्डी ने जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर 25 रन की छोटी साझेदारी की। वह काफी समय तक एक झोर संभाले रहे और तेजी से रन बनाने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे।

प्रथम श्रेणी में रेड्डी का प्रदर्शन

  • प्रथम श्रेणी में नीतीश के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने 24 मैच की 41 पारियों में 22.57 की औसत और 56.52 की स्‍ट्राइक रेट से 858 रन बनाए।
  • इस दौरान उन्‍होंने 2 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है।
  • फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में उनके नाम 57 विकेट भी हैं।
  • दूसरी ओर उन्‍होंने अपने लिस्‍ट ए करियर में 22 मैच खेले हैं।
  • इस दौरान 15 पारियों में रेड्डी ने 403 रन बनाए।

क्रिकेट को लेकर सीरियस नहीं थे नीतीश

नीतीश आज भले ही एक सफल क्रिकेटर हैं, लेकिन करियर के शुरुआती दौर में वह इसको लेकर ज्‍यादा गंभीर नहीं थे। उनके परिवार की आर्थिक हालत भी ठीक नहीं थी। एक दिन उन्‍होंने पिता की आंखों में आंसू देखे। इसके बाद उन्‍होंने क्रिकेटर बनने की ठानी और इसके लिए जी जान से जुट गए।

पिता के त्‍याग ने बनाया क्रिकेटर

हाल ही में बीसीसीआई ने एक्‍स पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें नीतीश ने बताया, "जब मैं छोटा था तो क्रिकेट को लेकर सीरियस नहीं था। पापा ने मेरे लिए अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी। पिता के त्‍याग के कारण ही मैं आज सफल हो पाया हूं। हम लोग आर्थिक तंगी से जूझे थे, इसके बाद भी मैं क्रिकेट को लेकर गंभीर नहीं था। घर की माली हालत देखकर मैं इस खेल को लेकर सीरियस हुआ और कड़ी मेहनत के दम पर धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ी चढ़ता गया।"

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: Rohit Sharma की वापसी रही फीकी, गौतम गंभीर का प्‍लान हुआ फेल; एडिलेड में भारत की फजीहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।