Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG ODI: भारत की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही, कोहली के बाद Rohit की चोट ने बढ़ाई चिंता

    By Abhishek TripathiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Thu, 04 Jun 2026 01:51 PM (IST)

    Rohit Sharma IND vs AFG ODI: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की भागीदारी पर संदेह है। ...और पढ़ें

    Rohit Sharma के भी IND vs AFG ODI में खेलने पर संशय

    Rohit Sharma के भी IND vs AFG ODI में खेलने पर संशय

    HighLights

    1. रोहित शर्मा की फिटनेस पर नजर

    2. रोहित शर्मा का भी अफगानिस्तान वनडे सीरीज में खेलना तय नहीं

    3. विराट कोहली अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर

    अभिषेक त्रिपाठी, जागरण दिल्ली। Rohit Sharma Fitness: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भी अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने पर संशय बना हुआ हैं। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, रोहित शर्मा अफगानिस्तान वनडे सीरीज को मिस कर सकते हैं।

    IND vs AFG ODI: Rohit Sharma के खेलने पर भी सस्पेंस

    दरअसल, रोहित शर्मा, जो आईपीएल 2026 में हैमस्ट्रिंग इंजरी (Rohit Sharma Hamstring Injury) की वजह से कुछ मैच मिस करते नजर आए थे। वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल थे, लेकिन उनका सीरीज में खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।  आईपीएल के 19वें सीजन में रोहित ने 9 मैच खेलते हुए 35 की औसत और 157 के स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे और उनका बेस्ट स्कोर 84 का रहा।

    हालांकि, 39 साल के रोहित मौजूदा समय में सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं। वह टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और पिछले साल उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट से भी रिटायरमेंट का एलान किया था। 

    उन्होंने बतौर वनडे कप्तान आखिरी बार पिछले साल मार्च 2025 में भारत को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिताई थी, जिसमें उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 76 रन की मैच जिताऊ पारी भी खेली थी। वहीं, इस साल उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें तीन मैचों में वह 61 रन बना पाए थे।

    रोहित भी हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं

    रोहित शर्मा ने हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से आईपीएल 2026 के कुछ मैस मिस किए थे और उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने की शर्त पर अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था। रोहित की फिटनेस पर आखिरी फैसला टीम प्रबंधन और मेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा। अगर कोहली की तरह रोहित भी वनडे सीरीज से बाहर होते हैं, तो भारतीय टीम को डबल झटका लगेगा।

    खबरें और भी

    कोहली वनडे सीरीज से हुए बाहर

    विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं। कोहली को आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान जीटी के खिलाफ मैच में रन लेते वक्त दर्द से जूझते हुए देखा गया था, लेकिन दर्द में भी उन्होंने हौसला नहीं टूटने दिया और आरसीबी के लिए 75 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाया। 

    यह भी पढ़ें- Virat Kohli Replacement: विराट कोहली वनडे सीरीज से बाहर, उनकी जगह भरने के 3 सबसे मजबूत दावेदार

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG ODI: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, Virat Kohli अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर