Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मुकाबले से सुपर-8 की जंग होगी शुरू, कीवी बल्लेबाजों के लिए 'काल' बन सके हैं पाक स्पिनर्स

    Updated: Sat, 21 Feb 2026 05:00 AM (IST)

    टी-20 विश्व कप का सुपर-8 चरण न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के मुकाबले से शुरू होगा। कोलंबो की धीमी पिच पर न्यूजीलैंड के मध्यक्रम को पाकिस्तान के विविध स्पिन ...और पढ़ें

    पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच

    पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच

    HighLights

    1. न्यूजीलैंड के मध्यक्रम को पाक स्पिनरों से निपटना होगा

    2. कोलंबो की धीमी पिच पर स्पिन गेंदबाजी प्रभावी रहेगी

    3. बाबर आजम की खराब फॉर्म पाकिस्तान के लिए चिंता

    पीटीआई, कोलंबो। टी-20 विश्व कप में आज यानी शनिवार से सुपर-8 चरण के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें पहले मैच में न्यूजीलैंड का सामना पाकिस्तान से होगा। ग्रुप 2 के इस मुकाबले में जब कीवी टीम पाकिस्तान का सामना करेगी तो जीत के लिए सबसे अहम कारक होगा कि उसका मजबूत मध्यक्रम प्रतिद्वंद्वी टीम की स्पिन विविधता का माकूल जवाब दे सके।

    न्यूजीलैंड के बल्लेबाज आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट में अभी तक शीर्ष स्तर का खेल नहीं दिखा सके हैं जिसमें बस आरंभिक बल्लेबाज टिम साइफर्ट और फिन एलेन ही हैं जिन्होंने मिलकर तीन अर्धशतक लगाए हैं। लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज इन दोनों का ठीक से साथ नहीं दे पाए हैं। ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन और डेरिल मिचेल जैसे बल्लेबाज निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

    न्यूजीलैंड पहली बार कोलंबो में खेलेगी

    न्यूजीलैंड इस टूर्नामेंट में पहली बार कोलंबो में खेलेगा जिससे यह और मुश्किल हो सकता है। इसके विपरीत पाकिस्तान ने विश्व कप की शुरुआत ही यहां से की है और वह पहले प्रेमदासा में दो मैच खेल चुका है। पाकिस्तान के गेंदबाज, खासकर स्पिनर इस धीमी पिच पर असरदार होने के लिए लेंथ और रफ्तार जानते हैं जहां शॉट लगाने के लिए हिम्मत से ज्यादा समझदारी की जरूरत होती है। इसलिए एलेन और साइफर्ट की पावरप्ले की धमाकेदार बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड के मध्यक्रम का साथ चाहिए ताकि वे अपनी टीम को लगभग 180 या इससे ज्यादा के स्कोर तक पहुंचा सकें। पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक, अबरार अहमद, सैम अयूब, मोहम्मद नवाज और शादाब खान उसे बढ़त दिलाते हैं लेकिन बल्लेबाजी में उनकी भी अपनी चिंता हैं।

    साहिबजादा फरहान के सबसे अधिक रन

    टूर्नामेंट में पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले साहिबजादा फरहान (220) के बाद शादाब खान (88) दूसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के बल्लेबाजों को न्यूजीलैंड जैसी अनुभवी टीम के विरुद्ध मिलकर बड़ा योगदान देना होगा। लेकिन पाकिस्तान प्रबंधन को बाबर आजम से ज्यादा चिंता किसी और बात की नहीं है क्योंकि यह पूर्व कप्तान टी-20 बल्लेबाजों की जरूरतों को समझने में जूझ रहा है। अगर बाबर एक बार और लड़खड़ाते हैं तो पाकिस्तान प्रबंधन फखर जमां जैसे किसी और खिलाड़ी को ला सकता है जो ग्रुप चरण के मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। टीम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को शामिल करने पर भी सोचेंगे जिन्हें नामीबिया के विरुद्ध मुकाबले से बाहर कर दिया गया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने का मौका, हरमनप्रीत कौर की सेना को करना होगा बस ये काम

    यह भी पढ़ें- AUS vs OMAN: जैंपा की गेंदबाजी के बाद मार्श के तूफान में उड़ा ओमान, ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ सफर किया समाप्त