Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ollie Pope ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

    Updated: Fri, 23 May 2025 06:35 PM (GMT+05:30)

    जिम्बाब्वे के खिलाफ ओली पोप नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे। ओली ने 166 गेंद में कुल 171 रन बनाए जिसमें 24 चौके और 2 छक्के लगाए। यह उनके टेस्ट करियर का ...और पढ़ें

    ओली पोप ने रचा नया इतिहास। फोटो- इंग्लैंड क्रिकेट
    ओली पोप ने रचा नया इतिहास। फोटो- इंग्लैंड क्रिकेट

    HighLights

    1. ओली पोप ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास
    2. ओली पोप ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
    3. ओली पोप ने आठ अलग-अलग टीमों के खिलाफ जड़ा शतक

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में ओली पोप ने शतक जड़कर एक खास उपलब्धि हासिल की, जो किसी अन्य बल्लेबाज ने इससे पहले नहीं हासिल की थी।

    नार्टिंघम के ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच चौथे दिन इंग्लैंड ने पहली पारी 565 रन बनाकर घोषित कर दी। इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़ा। जैक क्रॉली, बेन डकेट और ओली पोप ने शतकीय पारी खेली।

    ओली पोप ने जड़ा 8वां टेस्ट शतक

    ओली पोप का यह 8वां टेस्ट शतक रहा। इस शतक की मदद से पोप ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। दरअसल, पोप दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज बने जिन्होंने आठ अलग-अलग टीमों के खिलाफ अपने टेस्ट शतक जड़े हैं। वह 55 टेस्ट मैच में 3301 रन बना चुके हैं, जिसमें 8 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं।

    ओली पोप के आठ टेस्ट शतक

    • साउथ अफ्रीका- 2020
    • न्यूजीलैंड- 2022
    • पाकिस्तान- 2022
    • आयरलैंड- 2023
    • इंडिया- 2024
    • वेस्टइंडीज- 2024
    • श्रीलंका- 2024
    • जिम्बाब्वे- 2025

    साल 2018 में किया डेब्यू

    साल 2018 में टेस्ट डेब्यू करने वाले ओली पोप ने साल 2020 में अपनी पहली टेस्ट सेंचुरी जड़ी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ ओली पोप ने नाबाद 135 रन की पारी खेली। इसके बाद न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, इंडिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़े।

    खबरें और भी

    166 गेंद पर बनाए 171 रन

    जिम्बाब्वे के खिलाफ ओली पोप ने 166 गेंद पर 171 रन की पारी खेली। इस दौरान दो सिक्स और 24 चौके जड़े। ओली पोप के अलावा, डकेट ने 140 और जैक क्रॉली ने 124 रन की पारी खेली। हैरी ब्रुक 58 रन बनाकर आउट हुए। मुजरबानी ने तीन विकेट चटकाए।

    यह भी पढे़ं- IPL 2025 के बीच इंग्‍लैंड ने किया टेस्‍ट टीम का एलान, 2 अनकैप्‍ड प्‍लेयर्स को दिया मौका