विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

On This Day: आज एक नहीं पांच भारतीय क्रिकेटरों का है जन्मदिन, एक तो गंभीर चोट से है परेशान, देखिए पूरी लिस्ट

Published: Sat, 06 Dec 2025 08:52 AM (IST)

छह दिसंबर भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अहम तारीख है क्योंकि इस दिन टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटरों का जन्म ...और पढ़ें

भारत के 5 क्रिकेटरों का आज जन्मदिन

भारत के 5 क्रिकेटरों का आज जन्मदिन

HighLights

  1. भारतीय टीम के पांच क्रिकेटरों का आज जन्मदिन

  2. दुनिया के कई बड़े क्रिकेटर भी आज मना रहे हैं बर्थडे

  3. दो खिलाड़ी इस समय टीम इंडिया का हैं हिस्सा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आज यानी छह दिसंबर को विशाखापट्टनम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा वनडे मैच खेलने उतरेगी। टीम इंडिया की नजरें इस मैच को जीत सीरीज अपने नाम करने पर होंगी। साथ ही कोशिश होगी कि वह इस टीम में मौजूद दो खिलाड़ियों के जन्मदिन पर उन्हें जीत का तोहफा दे सके। ये दो खिलाड़ी हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा।

ठहरिए। आज सिर्फ जडेजा और बुमराह का ही जन्मदिन नहीं है बल्कि इनके अलावा भारत के तीन और बड़े क्रिकेटरों का भी जन्मदिन है। ये तीनों इस समय टीम इंडिया में नहीं हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट के बड़े और चर्चित नामों में शुमार हैं। इनमें से एक इस समय सेलेक्टर हैं।

ये हैं सभी पांच खिलाड़ी

बुमराह और रवींद्र जडेजा के अलावा आज सेलेक्शन कमेटी में शामिल और भारत की पहली टी20 वर्ल्ड कप जीत के हीरो रहे आर पी सिंह का भी आज जन्मदिन है। उनके अलावा अपने पहले टेस्ट शतक को तिहरे में तब्दील करने वाले और इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे करुण नायर का भी आज जन्मदिन है। नायर टीम में बाहर रहने के कारण ही काफी चर्चा में रहते हैं। भारत की वनडे टीम के नए उप-कप्तान श्रेयस अय्यर का भी आज जन्मदिन है। वह इस समय चोट से जूझ रहे हैं जो उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीसरे वनडे में लगी थी।

इन दिग्गजों का भी जन्मदिन

वैसे आज की तारीख में सिर्फ भारतीय क्रिकेटरों का ही जन्मदिन नहीं है। दुनिया के कई बड़े खिलाड़ियों का आज जन्मदिन है। अगर देखा जाए तो इन सभी को मिलाकर एक बेहतरीन टीम बनाई जा सकती है। इंग्लैंड के महान ऑलराउंडर और इस समय इंग्लैंड लायंस की कोचिंग कर रहे एंड्रयू फ्लिंटॉफ का भी आज बर्थडे है। जिम्बाब्वे के सीन इरवाइन भी आज ही के दिन साल 1982 में पैदा हुए थे। न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज और बेहतरीन ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स का भी आज जन्मदिन है। आयरलैंड के हैरी टेक्टर भी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs SA 3rd ODI Preview: जीत के साथ साख बचाने की चुनौती, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे आज

यह भी पढ़ें- IND vs SA 3rd ODI: ड्रेसिंग रूम में तनातनी के बीच प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में आए कोच, शेयर की टीम की रणनीति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।