Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Operation Sindoor: 'जय हिंद की सेना...', पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक पर भारतीय क्रिकेटर्स का रिएक्शन VIRAL

    Updated: Wed, 07 May 2025 09:36 AM (IST)

    Indian Cricketers on Operation Sindoor पहलगाम के बैसरन में हुए नरसंहार का भारत ने मंगलवार की आधी रात को बदला ले लिया। इस बदले की खुशी पूरा देश आधी रात ...और पढ़ें

    Indian Cricketers on Operation Sindoor: भारतीय क्रिकेटर्स का भारतीय सेना को सलाम
    Indian Cricketers on Operation Sindoor: भारतीय क्रिकेटर्स का भारतीय सेना को सलाम

    HighLights

    1. Operation Sindoor: भारत ने चलाया ऑपरेशन सिंदूर
    2. कई आतंकी ठिकाने किए ध्वस्त
    3. 'ऑपरेशन सिंदूर' पर जयशंकर की प्रतिक्रिया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Indian Cricketers on Operation Sindoor: पहलगाम के बैसरन में हुए नरसंहार का भारत ने मंगलवार की आधी रात को बदला ले लिया। इस बदले की खुशी पूरा देश आधी रात को जागकर मनाने लगा। 15 दिन से बदला लेने का इंतजार कर रहे आतंकी हमले में मारे गए लोगों के स्वजन समेत देशवासियों के कलेजों को आखिरकार ठंडक मिल गई।

    देश के कई हिस्सों की तरह जम्मू में भी लोग पल-पल अपडेट लेते रहे। लोग अपनी घरों की छतों पर भी आ गए। ये एयर स्ट्राइक के जरिए भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

    हमले के लिए जिम्मेदार समूहों से जुड़े आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाकर यह ऑपरेशन सटीकता के साथ किया गया। भारत सरकार ने पुष्टि की है कि सभी नौ ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमला किया गया, जिससे पाकिस्तान में कोई भी नागरिक या सैन्य ढांचा प्रभावित नहीं हुआ। अब भारत के एयरस्ट्राइक को लेकर भारतीय क्रिकेटर्स के रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहे हैं।

    भारतीय क्रिकेटर्स का भारतीय सेना को सलाम

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा और प्रज्ञान ओझा ने देश के प्रति उनकी सेवा के लिए भारतीय सेना को सलाम किया। चोपड़ा और ओझा के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी अपने इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना द्वारा जारी 'ऑपरेशन सिन्दूर' की फोटो शेयर की।

    आकाश चोपड़ा ने अपने एक्स पर लिखा कि एक साथ हम खड़े है.. जय हिंद। वहीं, प्रज्ञान ओझा ने एक्स पर लिखा कि जय हिंद, जय हिंद की सेना। इस दौरान उन्होंने भी ऑपरेशन सिंदूर की फोटो शेयर की। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, "धर्मो रक्षति रक्षित, जय हिंद की सेना"। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: हैमर, स्कैल्प मिसाइलें और राफेल... आधी रात में पाकिस्तान में यूं हुआ खेल, कहर बनकर बरसे ये हथियार