Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PAK vs BAN: बांग्‍लादेश से हारा पाकिस्‍तान तो सोशल मीडिया पर आया मीम्‍स का सैलाब, नेटिजन्‍स ने जमकर उड़ाई खिल्‍ली

    Updated: Sun, 25 Aug 2024 04:39 PM (GMT+05:30)

    बांग्‍लादेश ने रविवार को इतिहास रच दिया। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्‍ट मैच में बांग्‍लादेश ने पाकिस्‍तान को 10 विकेट से रौंदा। बा ...और पढ़ें

    सोशल मीडिया पर पाकिस्‍तान की हो रही फजीहत। इमेज- सोशल मीडिया
    सोशल मीडिया पर पाकिस्‍तान की हो रही फजीहत। इमेज- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. बांग्‍लादेश ने पाकिस्‍तान को 10 विकेट से रौंदा
    2. बांग्‍लादेश को जीत के लिए मिला 30 रन का टारगेट
    3. पाकिस्‍तान ने पहली पारी 448-6 पर घोषित की थी

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्‍ट मैच में बांग्‍लादेश ने पाकिस्‍तान को 10 विकेट से रौंदा। बांग्‍लादेश ने पहली बार पाकिस्‍तान को टेस्‍ट क्रिकेट में हराया है। बांग्‍लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

    पाकिस्‍तान ने पहली पारी 448-6 पर घोषित कर दी। ऐसे में पारी घोषित करने के बाद बांग्लादेश से हारने वाली पाकिस्तान पहली टीम बन गई है। बांग्‍लादेश से हार के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्‍तान टीम की जमकर खिल्‍ली उड़ाई जा रही है। एक्‍स पर मीम्‍स का सैलाब आ गया है। सोशल मीडिया यूजर्स पाकिस्‍तान के मजे ले रहे हैं।

    मुकाबले का हाल

    टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान ने पहली पारी 448-6 पर घोषित कर दी। जवाब में बांग्‍लादेश टीम पहली पारी में 565 रन पर ढेर हो गई। पाकिस्‍तान टीम दूसरी पारी में 146 रन ही बना सकी।

    ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: शाकिब को फिर आया गुस्सा, रिजवान को फेंक कर मारी गेंद, टल गया बहुत बड़ा हादसा, देखें Video

    ऐसे में बांग्‍लादेश को जीत के लिए 30 रन चाहिए थे। इस टारगेट को बांग्‍लादेश टीम ने बिना कोई विकेट खोए ही हासिल कर लिया। बांग्‍लादेश की जीत के हीरो मुश्फिकुर रहीम रहे। उन्‍होंने 341 गेंदों पर 191 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 22 चौके और 1 छक्‍का लगाया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: पाकिस्‍तान की फिर हुई घर में बेइज्‍जती, बांग्‍लादेश ने टेस्‍ट में पहली बार दी शिकस्‍त