Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PAK vs NZ Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें PAK vs NZ मैच का लाइव प्रसारण और स्‍ट्रीमिंग

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Nigam
    Updated: Fri, 14 Apr 2023 05:37 PM (IST)

    Pak vs NZ T20 Live Streaming Channels Online पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लाहौर में खेला जाएगा। ...और पढ़ें

    Pak vs NZ T20 Live Streaming: पाकिस्‍तान बनाम न्‍यूजीलैंड पहला टी20 इंटरनेशनल मैच
    Pak vs NZ T20 Live Streaming: पाकिस्‍तान बनाम न्‍यूजीलैंड पहला टी20 इंटरनेशनल मैच

    नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। न्‍यूजीलैंड की टीम पाकिस्‍तान दौरे पर पांच टी20 और पांच वनडे मैच खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच लाहौर के गद्दाफी स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

    दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था, जब ऑस्‍ट्रेलिया में टी20 वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्‍तान-न्‍यूजीलैंड भिड़े थे। पता हो कि न्‍यूजीलैंड ने पाकिस्‍तान में कभी टी20 इंटरनेशनल सीरीज नहीं जीती है। इस बार कीवी टीम के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।

    एक और महत्‍वपूर्ण बात है कि पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज रमादान के समय में खेली जा रही है तो मैच के समय में बदलाव किया गया है। पाकिस्‍तान में रात 9 बजे जबकि भारतीय समयानुसार मुकाबला रात 9:30 बजे शुरू होगा। चलिए आपको बताते हैं कि पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच भारत में आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

    कब खेला जाएगा पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच?

    पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल 14 अप्रैल यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।

    पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच कहां खेला जाएगा?

    पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड (PAK vs NZ) के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच लाहौर के गद्दाफी स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

    पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच भारत में कितने बजे शुरू होगा?

    पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे शुरू होगा। स्‍थानीय समयानुसार यह मुकाबला रात 9 बजे शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले होगा।

    पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा?

    पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। पाकिस्‍तान में ऐ स्‍पोर्ट्स और न्‍यूजीलैंड में स्‍काई स्‍पोर्ट्स इन मैचों का लाइव प्रसारण होगा।

    पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?

    पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं। मैच से संबंधित महत्‍वपूर्ण कवरेज आप जागरण डॉट कॉम पर हासिल कर सकते हैं।

    खबरें और भी