विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PAK vs NZ: 4,6,6,2,4....न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने बजाई शाहीन अफरीदी की बैंड, आखिरी ओवर में तूफान मचा ठोका पहला शतक

Updated: Sat, 08 Feb 2025 09:47 PM (IST)

शाहीन शाह अफरीदी को मौजूदा समय में पाकिस्तान का शानदार गेंदबाज कहा जाता है लेकिन बाएं हाथ के इस गेंदबाज की शनिवार को न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने बुरी हा ...और पढ़ें

ग्लेन फिलिप्स ने ठोका अपना पहला वनडे शतक
ग्लेन फिलिप्स ने ठोका अपना पहला वनडे शतक

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की गेंदबाजी काफी हद तक शाहीन शाह अफरीदी के इर्द गिर्द घूमती है। लेकिन शाहीन का न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने शनिवार को बुरा हाल कर दिया। लाहौर में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में फिलिप्स ने शाहीन द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर में जमकर मार मचाई और अपना पहला वनडे शतक भी पूरा किया।

फिलिप्स के शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तय 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 330 रन बनाए। फिलिप्स ने 74 गेंदों का सामना कर सात छक्के और छह चौकों की मदद से नाबाद 106 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 143.24 का रहा।

यह भी पढ़ें- Shoaib Akhtar को क्‍या हो गया? चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल के लिए बस चुन पाए 3 टीमें! जानें क्‍या बोले 'रावलपिंडी एक्‍सप्रेस'

आखिरी ओवर में मचाया कोहराम

49वें ओवर तक न्यूजीलैंड ने 305 रन बना लिए थे। फिलिप्स 83 रनों पर खेल रहे थे। शाहीन ने शुरुआती दो गेंदें वाइड फेंकी। इसके बाद आधिकारिक तौर पर फेंकी गई पहली गेंद पर फिलिप्स ने चौका मारा। अगली दो गेंदों पर उन्होंने छक्के मारे। चौथी गेंद पर दो रन लेकर फिलिप्स ने अपना पहला वनडे शतक पूरा किया जिसके लिए उन्होंने 72 गेंदों खेली। पांचवीं गेंद पर दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने एक और चौका जड़ शाहीन की हवा निकाल दी।

अखिरी गेंद पर एक रन आया। इस तरह शाहीन द्वारा फेंके गए इस ओवर में न्यूजीलैंड ने कुल 25 रन लिए। शाहीन के आंकड़े देखे जाएं तो उन्होंने 10 ओवरों में 88 रन दिए और तीन विकेट लिए।

मिचेल और विलियमसन ने जमाए अर्धशतक

शाहीन ने न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत नहीं करने दी थी। पहले ही ओवर में उन्होंने विल यंग को पवेलियन भेज दिया था। इसके बाद केन विलियमसन ने पैर जमाए और अर्धशतक जमाया। डेरिल मिचेल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। विलियमसन ने 89 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों की मदद से 58 रन बनाए। मिचेल ने 84 गेंदों पर चार छक्के और दो चौकों की मदद से 81 रनों की पारी खेली। अंत में मिचेल ब्रेसवेल ने 23 गेंदों पर 31 रन जोड़े।

यह भी पढ़ें- न्‍यूजीलैंड को लगा जोरदार झटका, चैंपियंस ट्रॉफी में स्‍टार खिलाड़ी के खेलने पर बना सस्‍पेंस; बड़ी वजह आई सामने