Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच बारिश की वजह से रद होने के बाद पाक के साथ 'कुदरत का निजाम', टी20 क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा

    Updated: Sun, 22 Feb 2026 06:58 PM (IST)

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना था। हालांकि, ये मुकाबला बारिश की वजह से रद हो गया था और दोनों टीमों ...और पढ़ें

    पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच हुआ था रद

    पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच हुआ था रद

    HighLights

    1. पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच बारिश की वजह से रद

    2. पाकिस्तान-न्यूजीलैंड को मिले 1-1 अंक

    3. पाकिस्तान के बारिश में धुले सबसे अधिक मैच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच का मुकाबला बारिश की वजह से रद कर दिया गया था। उस मुकाबले में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान के नाम पर एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। पाकिस्तान ऐसी टीम है, जिनके टी20 फॉर्मेट में सबसे अधिक मुकाबले रद हुए हैं। पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच रद होने की वजह से दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए थे।

    ये मुकाबला सुपर-8 का था और ऐसे में एक-एक अंक मिलना दोनों टीमों के लिए खतरा है क्योंकि अगले दोनों मैच नॉकआउट की तरह होने वाले हैं। ऐसे में पाकिस्तान पर दबाव भी होगा और यही हाल न्यूजीलैंड के साथ होगा। इस मैच में सिर्फ टॉस हो सका और इसके साथ ही पाकिस्तान के नाम पर एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में नीदरलैंड्स के द्वारा साउथ अफ्रीका को हराने और पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तानी इसे कुदरत का निजाम बताते थे और इसके बाद भी बारिश की वजह से पाकिस्तान को फायदा होने के बाद यही कहते रहे लेकिन अब ये बारिश उन्हीं पर भारी पड़ रही है।

    पाकिस्तान के नाम पर दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड

    दरअसल, टी20 फॉर्मेट में अब पाकिस्तान के नाम पर सबसे अधिक मुकाबले रद होने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। पाकिस्तान के इस फॉर्मेट में 7 मैच रद हो गए हैं, जो सबसे अधिक है। इससे पहले वे ये रिकॉर्ड आयरलैंड के साथ साझा करते थे, जहां दोनों टीमों के 6-6 मुकाबले बारिश की वजह से रद हुए थे। हालांकि, अब न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच रद होते ही पाकिस्तान सबसे आगे निकल गया है और उनके नाम पर अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

    पाकिस्तान और आयरलैंड के बाद तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में न्यूजीलैंड की टीम शामिल है, जिनके भी 6 टी20 मुकाबले बारिश में धुले हैं। चौथे नंबर पर टीम इंडिया मौजूद है, जिनके 4 मैच और नीदरलैंड्स के भी 4 मुकाबले बारिश में धुले हैं।

    खबरें और भी

    टी20 वर्ल्ड कप में पहला मैच

    पाकिस्तान के भले ही 7 टी20 मैच बारिश की वजह रद हुए हैं लेकिन ये पहला मौका है, जब उनका कोई मैच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बारिश की भेंट चढ़ा है। इससे पहले उनका कोई भी मैच टी20 विश्व कप में बारिश की वजह से रद नहीं हुआ था।

    पाकिस्तान के अगले मुकाबले

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का मैद रद होने के बाद उनके अगले दो मैच बचे हैं, जहां उन्हें इंग्लैंड और श्रीलंका का सामना करना है। पाकिस्तान के लिए ये दोनों मैच नॉकआउक की तरह होंगे और तभी सेमीफाइनल की राह आसान होगी। पाकिस्तान को 24 फरवरी को इंग्लैंड और 28 फरवरी को श्रीलंका का सामना करना है।